LOADING

Type to search

उदयपुर सिटी स्टेशन पर सेकण्ड एंट्री से यात्रियों को बड़ी सौगात

Local

उदयपुर सिटी स्टेशन पर सेकण्ड एंट्री से यात्रियों को बड़ी सौगात

Share


79 लाख की लागत से बनेगा नया प्लेटफार्म, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा परिसर

राजेश वर्मा)

उदयपुर, 5 सितम्बर

:उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए सेकण्ड एंट्री से जुड़ा एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। रेलवे प्रशासन यहां नया प्लेटफार्म बनाने जा रहा है, जिस पर करीब 79 लाख रुपए खर्च होंगे। यह प्लेटफार्म अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा और हजारों यात्रियों को सीधे लाभ पहुंचाएगा।
रेलवे सूत्रों के अनुसार नया प्लेटफार्म उस जगह पर बनाया जाएगा जहां पहले अहमदाबाद जाने वाली मीटरगेज रेलगाड़ी का प्लेटफार्म था। इसके निर्माण पर 78.83 लाख रुपए की लागत आएगी।
गौरतलब है कि वर्ष 2014-15 में तत्कालीन मंडल रेल प्रबंधक नरेश सलेचा की पहल पर उदयपुर सिटी स्टेशन पर सेकण्ड एंट्री का निर्माण किया गया था। नगर निगम और यूआईटी ने इसमें आर्थिक सहयोग दिया था। उस समय टिकट खिड़की और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। पिछले वर्ष यहां अत्याधुनिक बहुमंजिला भवन का कार्य भी शुरू किया गया, जिसके पूरा होने के बाद यात्री सीधे भवन से होकर प्लेटफार्म तक पहुंच सकेंगे।
सेकण्ड एंट्री से इन क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ
सेकण्ड एंट्री भवन के शुरू होने से गायरियावास, सवीना, हिरणमगरी, टेकरी, पुलिस लाइन, गुरुरामदास कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को मुख्य द्वार तक जाने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी। इसके अलावा सेकण्ड एंट्री भवन निर्माण के चलते यहां मौजूद पिटलाइन और यार्ड शेड को हटाने का प्रस्ताव है। उनकी जगह पर नए प्लेटफार्म विकसित किए जाएंगे, जिससे एक साथ 5 से 6 ट्रेनों का संचालन संभव हो सकेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *