LOADING

Type to search

बेंगलुरु में देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनेगा, क्षमता 80 हजार

Cricket National

बेंगलुरु में देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनेगा, क्षमता 80 हजार

Share

बेंगलुरु। 9 अगस्त
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के पास 80 हजार दर्शकों की क्षमता वाले नए क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह दर्शक क्षमता के लिहाज से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम होगा।स्टेडियम कर्नाटक हाउसिंग बोर्ड के सूर्या सिटी, बोम्मासंद्रा में 100 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। परियोजना पर 1,650 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जिसका पूरा वहन कर्नाटक हाउसिंग बोर्ड करेगा। यहां क्रिकेट के साथ 8 इनडोर और 8 आउटडोर खेलों की सुविधाएं, आधुनिक जिम, ट्रेनिंग सेंटर, स्विमिंग पूल, गेस्ट हाउस, हॉस्टल, होटल और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए कन्वेंशन हॉल भी होगा।

यह नया स्टेडियम मौजूदा एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम से 22 किलोमीटर दूर होगा। इसके निर्माण का फैसला 4 जून को RCB की IPL जीत के बाद चिन्नास्वामी में हुए सेलिब्रेशन कार्यक्रम में भगदड़ की घटना के बाद लिया गया। इस हादसे में 11 लोगों की जान गई थी।

जांच आयोग ने पाया कि 32,000 क्षमता और मात्र 17 एकड़ में फैला चिन्नास्वामी स्टेडियम बड़े आयोजनों के लिए उपयुक्त नहीं है और अधिक स्थान व बेहतर सुविधाओं वाले स्थलों पर मैच कराने की सिफारिश की थी।सुरक्षा कारणों से 11 अगस्त से शुरू होने वाली महाराजा ट्रॉफी 2025 को मैसूर शिफ्ट किया गया है। अब विमेंस वर्ल्ड कप और 2026 के IPL मैचों की मेजबानी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *