LOADING

Type to search

अमेरिका-पाकिस्तान ऑयल डील

International

अमेरिका-पाकिस्तान ऑयल डील

Share

अमेरिका-पाकिस्तान ऑयल डील
ट्रम्प बोले- शायद एक दिन भारत को भी तेल बेचे पाकिस्तान
तेल-गैस भंडार की खोज और दोहन में अमेरिका करेगा मदद, भारत पर 25% टैरिफ लगाने की भी घोषणा

वॉशिंगटन। 31 जुलाई
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान के साथ तेल समझौते की घोषणा की है। इसके तहत अमेरिकी कंपनियां पाकिस्तान के विशाल तेल भंडारों की खोज और दोहन में मदद करेंगी। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हमने पाकिस्तान के साथ एक डील फाइनल की है। एक कंपनी साझेदारी में काम करेगी। शायद एक दिन वे भारत को भी तेल बेचें।”
यह घोषणा ऐसे समय आई है जब ट्रम्प ने भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि भारत रूस से हथियार और ऊर्जा खरीद रहा है, इसलिए उस पर जुर्माना लगेगा।
तेल भंडार से बदल सकती है पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था
सितंबर 2024 में पाकिस्तान की समुद्री सीमा में बड़े तेल और गैस भंडार की पुष्टि हुई थी। डॉन न्यूज के अनुसार, तीन साल की रिसर्च के बाद यह भंडार मिला है और इसे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा भंडार बताया जा रहा है। इस क्षेत्र में उत्पादन शुरू करने में 4-5 साल लग सकते हैं और 42 हजार करोड़ रुपए तक का खर्च आएगा।
ब्लू इकोनॉमी में मिलेगा फायदा
पाकिस्तानी अधिकारियों ने इसे देश की ‘ब्लू वाटर इकोनॉमी’ के लिए वरदान बताया है। तेल के साथ-साथ समुद्री व्यापार और बंदरगाहों के माध्यम से आर्थिक मजबूती की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
पाकिस्तान ने ट्रम्प को नोबेल के लिए नॉमिनेट किया
हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने ट्रम्प को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। पाकिस्तान का दावा है कि ट्रम्प ने भारत-पाक संघर्ष में मध्यस्थता कर संभावित युद्ध को टालने में अहम भूमिका निभाई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *