LOADING

Type to search

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: मलबे में मिले 26 मानव अवशेषों का दोबारा अंतिम संस्कार, 270 की मौत की पुष्टि

National

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: मलबे में मिले 26 मानव अवशेषों का दोबारा अंतिम संस्कार, 270 की मौत की पुष्टि

Share

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: मलबे में मिले 26 मानव अवशेषों का दोबारा अंतिम संस्कार, 270 की मौत की पुष्टि

अहमदाबाद, 25 जुलाई : अहमदाबाद में 12 जून को हुए भयावह विमान हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान प्लेन के मलबे से 26 नए मानव अवशेष बरामद हुए, जिनका 24 जुलाई को दोबारा अंतिम संस्कार किया गया। इनमें से 19 अवशेषों का अंतिम संस्कार सिविल अस्पताल प्रशासन ने किया, जबकि 7 अवशेष उनके परिजन घर ले गए और खुद अंतिम संस्कार किया।

डीएनए जांच में पता चला कि ये अवशेष उन्हीं मृतकों के थे जिनके शव पहले ही परिवारों को सौंपे जा चुके थे। प्रशासन ने 26 परिवारों से संपर्क कर दो विकल्प दिए—या तो वे अवशेष ले जाकर दोबारा अंतिम संस्कार करें या फिर अस्पताल प्रशासन यह जिम्मेदारी निभाएगा। 7 परिवारों ने अवशेष लिए और विधिवत संस्कार किया।

सिविल अस्पताल ने बताया कि विस्फोट के बाद विमान का तापमान 1000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे यात्री शवों के टुकड़े कई हिस्सों में बिखर गए थे। हिंदू-मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार शवों का अंतिम संस्कार और दफन करवाया गया। 18 हिंदू मृतकों के अवशेष वडज श्मशान घाट पर जलाए गए और अस्थियां साबरमती नदी में विसर्जित की गईं। एक मुस्लिम यात्री के अवशेष को दफनाया गया।

गुजरात के खेड़ा निवासी राकेश पटेल ने बताया कि उन्होंने अपने सास-ससुर के अवशेष दोबारा संस्कार के लिए लिए, ताकि आत्मा को शांति मिल सके।

इस हादसे में कुल 270 लोगों की मौत हुई। विमान में 12 क्रू समेत 242 लोग सवार थे। 230 यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक थे। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और कई स्थानीय नागरिक भी मारे गए। केवल रमेश विश्वास नामक यात्री चमत्कारिक रूप से जीवित बचा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *