LOADING

Type to search

इजराइल ने गाजा सिटी कब्जे की योजना को मंजूरी दी

International

इजराइल ने गाजा सिटी कब्जे की योजना को मंजूरी दी

Share

60 हजार रिजर्व फोर्स ड्यूटी पर, कुल 1.30 लाख सैनिक तैनात होंगे
तेल अवीव, 20 अगस्त : इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने गाजा सिटी पर कब्जा करने की योजना को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 60 हजार रिजर्व सैनिकों को ड्यूटी पर बुलाया जाएगा। सेना कुल 1.30 लाख सैनिकों को इस अभियान में झोंकेगी।
तैनाती और अभियान की तैयारी
पहली खेप में 2 सितंबर को 40-50 हजार सैनिक बुलाए जाएंगे।
दूसरी खेप नवंबर-दिसंबर और तीसरी फरवरी-मार्च 2026 में ड्यूटी पर होगी।
अभियान का नाम ‘गिदोन’स चेरीअट्स-बी’ रखा गया है।
इसमें 5 आर्मी डिवीजन और 12 ब्रिगेड-लेवल टीमें शामिल होंगी, जिनमें पैदल सेना, टैंक, तोपखाना, इंजीनियरिंग और सपोर्ट यूनिट्स होंगी।
गाजा डिवीजन की नॉर्थ और साउथ ब्रिगेड भी हिस्सा लेंगी।
हमास पर दबाव बढ़ाने की रणनीति
यह कदम हमास पर दबाव बढ़ाने और शांति वार्ता में बढ़त हासिल करने के लिए उठाया गया है। नई योजना में 60 दिन तक युद्ध रोकने, बंधकों की रिहाई, कुछ फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई और गाजा में राहत सामग्री पहुंचाने पर चर्चा चल रही है।
नागरिकों के लिए नोटिस और पुनर्वास
गाजा सिटी के नागरिकों को 7 अक्टूबर 2025 तक शहर खाली करने का नोटिस दिया जाएगा।
इजराइल ने करीब 10 लाख लोगों को साउथ गाजा भेजने की योजना बनाई है।
इसके लिए राहत केंद्र, टेंट और फील्ड अस्पताल तैयार किए जा रहे हैं।
खान यूनिस में यूरोपियन अस्पताल को फिर से शुरू किया जाएगा।
फिलहाल इजराइली सेना गाजा सिटी के बाहरी इलाकों—जैतून और जबालिया—में ऑपरेशन चला रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *