उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, नामांकन 21 अगस्त तक भरे जाएंगे
Share
उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, नामांकन 21 अगस्त तक भरे जाएंगे
नई दिल्ली, 1 अगस्त
भारत के नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की तारीख 9 सितंबर तय की गई है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त होगी। चुनाव आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 जुलाई को स्वीकार कर लिया। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।
कैसे होता है उपराष्ट्रपति का चुनाव?
उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित और नामित सदस्यों द्वारा किया जाता है। उम्मीदवार को 20 सांसदों का प्रस्तावक और 20 सांसदों का समर्थन आवश्यक होता है। मतदान में सांसद प्रत्याशियों को प्राथमिकता के क्रम में अंकित करते हैं। साधारण बहुमत से विजेता घोषित किया जाता है।
कौन हैं संभावित उम्मीदवार?
भाजपा की ओर से कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर के नाम पर विचार हो रहा है। वहीं I.N.D.I.A. गठबंधन एक संयुक्त उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।
संसदीय गणित:
NDA के पास कुल 423 सांसदों का समर्थन है, जबकि I.N.D.I.A. गठबंधन के पास 313 सांसद हैं। शेष कुछ सांसद निर्दलीय या अन्य दलों से हैं।
