LOADING

Type to search

एनआईआरएफ रैंकिंग में उदयपुर पिछड़ा

Local

एनआईआरएफ रैंकिंग में उदयपुर पिछड़ा

Share

IIMU 21वें स्थान पर, MLSU और MPUAT टॉप-100 से बाहर
उदयपुर, 5 सितम्बर
राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2025 में उदयपुर के शैक्षणिक संस्थानों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। शहर की किसी भी यूनिवर्सिटी या कॉलेज को टॉप-100 में जगह नहीं मिली।
मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी (MLSU) ‘यूनिवर्सिटी’ श्रेणी में टॉप-100 से बाहर रही। हालांकि NIRF 2024 में फार्मेसी कैटेगरी में इसे देशभर में 59वीं रैंक मिली थी। इसी तरह महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT) भी सूची से बाहर है, जबकि पिछले वर्ष यह ‘स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी’ श्रेणी में 51–100 रैंक बैंड में शामिल था।
भारतीय प्रबंधन संस्थान, उदयपुर (IIMU) को कुछ राहत मिली है। इसकी रैंकिंग पिछले साल के मुकाबले सुधरकर 22 से 21वें स्थान पर पहुंची है। हालांकि वर्ष 2023 में इसका स्थान 16वां था, जिससे गिरावट का असर साफ झलकता है। उदयपुर के निजी विश्वविद्यालय और डीम्ड यूनिवर्सिटी भी इस बार टॉप-100 में शामिल नहीं हो पाए।
सुधार की दिशा में प्रयास
सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलगुरु डॉ. संगीता शर्मा ने कहा कि रैंकिंग सुधार के लिए शोध व नवाचार, पेटेंट और प्रकाशन बढ़ाने, इंडस्ट्री सहयोग मजबूत करने, गेस्ट फैकल्टी व अंतरराष्ट्रीय शोध कार्यक्रमों पर काम किया जा रहा है। साथ ही, आधुनिक लैब, डिजिटल लर्निंग, करियर सर्विसेज और बेहतर फैकल्टी-स्टूडेंट अनुपात पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में उदयपुर की यूनिवर्सिटीज टॉप-100 में अपनी जगह बनाएंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *