एमडी ड्रग्स तस्करी के दो मामलों में तीन गिरफ्तार
Share
एमडी ड्रग्स तस्करी के दो मामलों में तीन गिरफ्तार, 68 ग्राम ड्रग्स और बाइक जब्त
उदयपुर। 31 जुलाई
प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हथुनिया और रठांजना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 68 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।
तीन महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार
15 मई 2025 को प्रतापगढ़ थाना पुलिस ने किटखेड़ी फंटे पर नाकाबंदी के दौरान शहरुख खान (23) को 44.95 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा था। जांच में मामले में दो और आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने 16 मई को सुरेश लबाना (34) को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीसरा आरोपी सूरज राजभर (26) निवासी सिगोली, नीमच तब से फरार था।
अब हथुनिया थाना प्रभारी इन्द्रजीत परमार के नेतृत्व में सूरज को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मादक पदार्थों की आपूर्ति शृंखला से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
