LOADING

Type to search

जरूरी चीजों के दाम घटेंगे 10% तक

National

जरूरी चीजों के दाम घटेंगे 10% तक

Share

GST में बड़े बदलाव, 5% और 18% ही रहेंगे दो स्लैब
नई दिल्ली, 17 अगस्त: केंद्र सरकार ने ‘जीएसटी 2.0’ की घोषणा करते हुए टैक्स स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर इसे दिवाली गिफ्ट बताया। सितंबर में जीएसटी काउंसिल की बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा।
अभी जीएसटी में 5%, 12%, 18% और 28% के चार स्लैब हैं। सुधार के बाद केवल दो स्लैब रह जाएंगे– 5% और 18%। इससे 12% वाले दायरे की मक्खन, ड्राय फ्रूट्स, टूथपेस्ट, साबुन, वैक्सीन, प्रोसेस्ड फूड जैसी 99% वस्तुएं 5% पर आ जाएंगी। यानी ये 7% तक सस्ती होंगी। इसी तरह 28% स्लैब वाली सीमेंट, फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, एसी जैसी 90% वस्तुएं 18% पर आ जाएंगी, यानी 10% तक सस्ती।
सरकार का दावा है कि इन बदलावों से टैक्स दरें तर्कसंगत होंगी, इनपुट टैक्स क्रेडिट की जटिलता घटेगी और रिफंड प्रक्रिया आसान होगी। अब जीएसटी रिफंड ऑटोमैटिक होगा और पंजीयन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
फ्रिज 4 हजार, टीवी 8 हजार और सीमेंट की बोरी 28 रुपए तक सस्ती होने का अनुमान है। टेक्सटाइल व फर्टिलाइजर क्षेत्र को भी बड़ी राहत मिलेगी। कपड़ों और जूतों पर एक समान 5% जीएसटी लगेगा, जबकि फर्टिलाइजर पर टैक्स 18% से घटाकर 5% किया जा सकता है।
बीमा प्रीमियम पर भी टैक्स घटेगा। जीवन व स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% या शून्य किया जा सकता है। वहीं कंपनसेशन सेस खत्म कर लग्जरी, तंबाकू और ऑनलाइन गेमिंग पर 40% विशेष दर लागू की जाएगी। वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि 2047 तक लक्ष्य एक समान टैक्स स्लैब लागू करना है। यह सुधार उसी दिशा में पहला कदम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *