LOADING

Type to search

जैन प्रतिक्रमण डॉ. महेन्द्र सोजतिया यू ट्यूब चैनल पर भी

Local

जैन प्रतिक्रमण डॉ. महेन्द्र सोजतिया यू ट्यूब चैनल पर भी

Share

उदयपुर, 20 अगस्त: जैन श्वेताम्बर समुदाय का पर्युषण पर्व 20 से 27 अगस्त तक आयोजित होगा। इस दौरान सायंकालीन प्रतिक्रमण का विशेष महत्व रहेगा।
डॉ. महेन्द्र सोजतिया ने बताया कि प्रतिक्रमण आत्मा को अशुभ भावों से हटाकर शुभ भावों की ओर ले जाने की साधना है। इसमें व्यक्ति अपने द्वारा किए गए पापों की आलोचना कर भविष्य में उन्हें न दोहराने का संकल्प करता है। चाहे वे पाप जानबूझकर किए गए हों या अनजाने में, प्रतिक्रमण में उनका प्रायश्चित किया जाता है। आठों दिन यथा संभव साधु-साध्वीजी के सान्निध्य में प्रतिक्रमण करने का महत्व है।
उन्होंने बताया कि यदि ऐसा संभव न हो तो यूट्यूब पर ‘जैन प्रतिक्रमण-डॉ. महेन्द्र सोजतिया’ चैनल पर विधि सहित देखा जा सकता है। डेन मेवाड़ 151, उदयपुर न्यूज इन केबल 258 और न्यूज 91 सहित विभिन्न चैनलों पर भी सीधा प्रसारण होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *