ट्रम्प नॉर्वे को फोन कर मांगा नोबल अवॉर्ड, 7 देशों से नॉमिनेशन का दावा
Share
वॉशिंगटन डीसी, 17 अगस्त: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर खुद को नोबेल शांति पुरस्कार का दावेदार बताया है। नॉर्वे के अखबार डैगन्स नेरिंग्सलिव के मुताबिक, ट्रम्प ने नॉर्वे के वित्त मंत्री जेन्स स्टोल्टेनबर्ग को फोन कर नोबेल अवॉर्ड और टैरिफ पर चर्चा की।
ट्रम्प का कहना है कि वे अब तक भारत-पाकिस्तान, ईरान-इजराइल और थाइलैंड-कंबोडिया समेत 6 युद्ध रोक चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें यह पुरस्कार नहीं मिलेगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर उनका नाम ओबामा होता, तो उन्हें 10 सेकंड में नोबेल मिल जाता।
7 देशों से नॉमिनेशन का दावा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक पाकिस्तान, इजराइल, अजरबैजान, आर्मेनिया, कंबोडिया, रुआंडा और गैबॉन ने ट्रम्प को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है। हालांकि, नोबेल समिति नॉमिनेशन की जानकारी 50 साल तक सार्वजनिक नहीं करती।
ओबामा से तुलना
ट्रम्प कई बार पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को 2009 में मिला नोबेल अवॉर्ड याद दिलाते रहे हैं। उनका कहना है कि ओबामा को बिना किसी उपलब्धि के यह पुरस्कार दिया गया था, जबकि उन्होंने कार्यकाल में कोई नया युद्ध शुरू नहीं किया।
प्रक्रिया और ऐलान
नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2025 थी।
इस बार कुल 338 नामांकन हुए (244 व्यक्ति और 94 संगठन)।
पुरस्कार की घोषणा अक्टूबर 2025 में होगी और वितरण समारोह 10 दिसंबर को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में होगा।
ट्रम्प इससे पहले भी अपने कार्यकाल में यह पुरस्कार पाने की इच्छा जता चुके थे।
