LOADING

Type to search

पत्नी से तलाक के बाद विक्रमादित्य सिंह दूसरी शादी को तैयार

Local National

पत्नी से तलाक के बाद विक्रमादित्य सिंह दूसरी शादी को तैयार

Share

पंजाब विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमरीन कौर से 22 सितम्बर को विवाह

राजेश वर्मा
उदयपुर | 19 अगस्त

हिमाचल प्रदेश सरकार में सार्वजनिक निर्माण मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने अपनी वैवाहिक जिंदगी से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। उदयपुर के पारिवारिक न्यायालय में पत्नी सुदर्शना सिंह से आपसी सहमति से तलाक होने के तुरंत बाद उन्होंने दूसरी शादी का ऐलान कर दिया। वे आगामी 22 सितम्बर को चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर (साइकोलॉजी) डॉ. अमरीन कौर सेखोन के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे।
आपसी सहमति से हुआ तलाक
उदयपुर के पारिवारिक न्यायालय क्रम-3 में दहेज प्रताड़ना से जुड़े मामले में पीठासीन अधिकारी रामेश्वर प्रसाद चौधरी की मध्यस्थता से दोनों पक्षों में सुलह हुई। इसके बाद आपसी सहमति से दाखिल तलाक याचिका को कोर्ट ने मंजूरी दे दी और दोनों को स्वतंत्र जीवन जीने की अनुमति दी। तलाक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूर्व राजमाता प्रतिभा सिंह ने पुत्र विक्रमादित्य के विवाह की घोषणा की। परिवार ने मेहमानों तक निमंत्रण पत्र पहुंचाने शुरू कर दिए हैं। विवाह समारोह 22 सितम्बर को होगा, जिसके उपलक्ष में चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-2 के हाउस नंबर 38 में भोज का आयोजन रखा जाएगा।
विक्रमादित्य सिंह का विवाह न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पंजाब और राजस्थान के राजपरिवारों और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
5 करोड़ से अधिक का भरण-पोषण समझौता
भरण-पोषण को लेकर भी समझौता हुआ जिसमें विक्रमादित्य सिंह ने अपनी पूर्व पत्नी सुदर्शना को 5 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की एकमुश्त राशि दिलाई। इससे विवाह विच्छेद का मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ गया।
कौन है अमरीन कौर
डॉ. अमरीन कौर सेखोन चंडीगढ़ के सरदार जोतिन्दर सिंह सेखोन और सरदारनी ओपिन्दर कौर की पुत्री हैं। वर्तमान में वे पंजाब विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर (साइकोलॉजी) के पद पर कार्यरत हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *