LOADING

Type to search

पुतिन-जेलेंस्की मुलाकात पर रूस का रुख साफ: जरूरी मुद्दों पर पहले हो विशेषज्ञों की बातचीत

International

पुतिन-जेलेंस्की मुलाकात पर रूस का रुख साफ: जरूरी मुद्दों पर पहले हो विशेषज्ञों की बातचीत

Share

मॉस्को, 22 अगस्त। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिलने के लिए तैयार हैं, लेकिन शर्त यह है कि पहले दोनों देशों के बीच के अहम मुद्दों पर विशेषज्ञों और मंत्रियों स्तर पर चर्चा पूरी हो।

लावरोव ने इंटरव्यू में बताया कि पुतिन कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि सीधी मुलाकात तभी संभव होगी, जब वार्ता की ठोस तैयारी हो। उन्होंने कहा कि जेलेंस्की जल्दी मुलाकात करके केवल सुर्खियां बटोरना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान उन पर से कम हो रहा है।

विदेश मंत्री ने यह भी याद दिलाया कि 2022 में जेलेंस्की ने एक आदेश जारी कर पुतिन के साथ किसी भी तरह की बातचीत पर रोक लगा दी थी और यह प्रतिबंध अब तक हटाया नहीं गया है।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल में सुझाव दिया था कि पुतिन और जेलेंस्की पहले द्विपक्षीय बैठक करें और उसके बाद उनके साथ एक त्रिपक्षीय समिट की संभावना पर विचार किया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *