प्रतापगढ़ के तालाबखेड़ा में मकान में लगी आग
Share
प्रतापगढ़ के तालाबखेड़ा में मकान में लगी आग
पड़ोसियों ने परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला, घरेलू सामान जलकर राख
उदयपुर। 31 जुलाई
प्रतापगढ़ जिले के तालाबखेड़ा क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 9 बजे एक मकान में अचानक आग लग गई। घटना उस समय हुई जब घर में मिनी गैस चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था। गैस चूल्हे से उठी आग की लपटों ने कुछ ही देर में पूरे मकान को चपेट में ले लिया।
मकान में रहने वाले लालसा, उनकी पत्नी और बेटा समय रहते बाहर निकल आए। पड़ोसियों ने सतर्कता दिखाते हुए परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।
सूचना पर शहर कोतवाल दीपक कुमार बंजारा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर परिषद की दमकल को बुलाया गया, लेकिन रास्ते में एक गड्ढे में फंस जाने के कारण आग बुझाने में देर हुई। बाद में दूसरी दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया गया। सभापति प्रतिनिधि प्रह्लाद गुर्जर ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आगजनी में मकान का एक बड़ा हिस्सा और घरेलू सामान जलकर राख हो गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।
