LOADING

Type to search

भारत पर फिलहाल अतिरिक्त टैरिफ नहीं, ट्रम्प-पुतिन मुलाकात को सराहा

International

भारत पर फिलहाल अतिरिक्त टैरिफ नहीं, ट्रम्प-पुतिन मुलाकात को सराहा

Share

रूस से तेल खरीद पर ट्रम्प का बयान

वॉशिंगटन डीसी, 16 अगस्त (उदयपुर डिजीटल डेस्क): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर फिलहाल कोई नया टैरिफ नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत पर पहले ही 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा चुका है, जिससे रूस अपना बड़ा ग्राहक खो चुका है। यह टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा, जिससे भारत पर कुल शुल्क 50% हो जाएगा।

ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा कि अन्य देशों पर ऐसे कदम उठाने की तुरंत जरूरत नहीं है। हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले दो-तीन हफ्तों में इस पर विचार किया जा सकता है।

इस बीच, अलास्का में ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर तीन घंटे तक बैठक हुई। दोनों नेताओं ने इसे सकारात्मक करार दिया, लेकिन किसी डील की घोषणा नहीं हुई। पुतिन ने अगली बैठक मॉस्को में करने का सुझाव दिया।

भारत ने इस मुलाकात का स्वागत करते हुए कहा कि दुनिया यूक्रेन संघर्ष के अंत की प्रतीक्षा कर रही है और समाधान केवल कूटनीति से संभव है।

गौरतलब है कि भारत चीन के बाद रूस से तेल खरीदने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है। वर्तमान में भारत रोजाना करीब 17.8 लाख बैरल रूसी तेल आयात कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *