भारत पर 50% टैरिफ, पुतिन मीटिंग से जोड़कर बोले ट्रम्प
Share
वॉशिंगटन डीसी। 14 अगस्त
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ का असर यह हो सकता है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उनसे मिलने के लिए तैयार हुए हों। फॉक्स न्यूज रेडियो को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने बताया कि टैरिफ के कारण भारत ने रूस से तेल खरीदना लगभग बंद कर दिया है, जिससे पुतिन पर दबाव बढ़ा है। भारत रूस से प्रतिदिन 17.8 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदता है, जो चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा आयात है।
ट्रम्प ने कहा कि 15 अगस्त को अलास्का में होने वाली पुतिन से बैठक के असफल होने की संभावना 25% है और यह असल में आगे होने वाली बड़ी वार्ता की तैयारी होगी, जिसमें यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी शामिल होंगे।
जेलेंस्की ने स्पष्ट किया कि युद्ध खत्म करने के बदले यूक्रेन अपनी जमीन नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि पहले युद्धविराम और फिर मजबूत सुरक्षा गारंटी होनी चाहिए। यूरोपीय नेताओं ने भी ट्रम्प को चेताया कि किसी ऐसे समझौते से बचें जिससे यूक्रेन को नुकसान पहुंचे।
पुतिन-ट्रम्प मुलाकात का मकसद साढ़े तीन साल से जारी यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करना है।
