भारत में आईफोन 17 का प्रोडक्शन शुरू
Share
बेंगलुरु प्लांट में फॉक्सकॉन ने बनाई यूनिट, चीन से आगे निकला भारत
बेंगलुरु, 17 अगस्त: एपल के लिए स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन ने भारत में आईफोन 17 का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। यह उत्पादन बेंगलुरु के नए प्लांट में हो रहा है, जो चीन के बाहर फॉक्सकॉन की दूसरी सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग साइट है। यहां करीब 25,000 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है।
चीन से इंजीनियर वापस बुलाने से अटका काम
शुरुआत में प्रोडक्शन पर रोक इसलिए लगी क्योंकि चीन ने अचानक 300 से ज्यादा इंजीनियर और टेक्नीशियंस को भारत से वापस बुला लिया था। अब कंपनी ने यह गैप भरने के लिए ताइवान और अन्य देशों से विशेषज्ञ बुलाए हैं। वर्तमान में आईफोन 17 का उत्पादन छोटे स्केल पर शुरू हुआ है।
भारत बना अमेरिका का सबसे बड़ा सप्लायर
भारत ने अमेरिका को स्मार्टफोन सप्लाई में चीन को पीछे छोड़ दिया है। रिसर्च फर्म कैनालिस के अनुसार, अप्रैल-जून 2025 तिमाही में अमेरिका में इम्पोर्ट हुए स्मार्टफोन्स में 44% मेड इन इंडिया रहे, जबकि चीन का हिस्सा घटकर 25% रह गया। पिछले साल इसी अवधि में भारत का हिस्सा सिर्फ 13% था।
भारत में रिकॉर्ड मैन्युफैक्चरिंग
2025 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में भारत में 2.39 करोड़ आईफोन बने, जो पिछले साल की तुलना में 53% ज्यादा है। वहीं, भारत से आईफोन का निर्यात 2.28 करोड़ यूनिट रहा, जो सालाना आधार पर 52% वृद्धि दर्शाता है। भारत अब तेजी से आईफोन मैन्युफैक्चरिंग का हब बनता जा रहा है और अमेरिका के बाजार में चीन पर निर्भरता घटा रहा है।
