LOADING

Type to search

माही कॉलोनी के पुराने सरकारी क्वार्टर होंगे ध्वस्त

Local

माही कॉलोनी के पुराने सरकारी क्वार्टर होंगे ध्वस्त

Share

माही कॉलोनी के पुराने सरकारी क्वार्टर होंगे ध्वस्त

उदयपुर। 1 अगस्त
बांसवाड़ा जिले में माही परियोजना की माही कॉलोनी में बने चार दशक पुराने कई आवासीय भवन अब गिराए जाएंगे। जर्जर हालत में पहुंच चुके इन क्वार्टरों को लेकर भवन एवं निर्माण खंड के सहायक अभियंता ने खाली कराने के नोटिस चस्पा करवा दिए हैं। यह कार्रवाई राज्य सरकार के निर्देशों के तहत की जा रही है।
माही परियोजना के सुचारू संचालन के लिए इन भवनों का निर्माण करीब 40 साल पहले कराया गया था। इनमें अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विभिन्न श्रेणियों के क्वार्टर बनाए गए थे। श्रेणी-5 और श्रेणी-6 के क्वार्टर अब पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुके हैं और किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। विभागीय इंजीनियरों की टीम ने भी इन भवनों को रहने योग्य नहीं माना है।
झालावाड़ हादसे से लिया सबक
गौरतलब है कि हाल ही में झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र में पीपलोदी गांव के स्कूल भवन ढहने से सात बच्चों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे खस्ताहाल और जर्जर भवनों का उपयोग न करें और उन्हें ध्वस्त करें। इसी क्रम में माही परियोजना भवन एवं निर्माण खंड ने 150 से अधिक क्वार्टरों को तत्काल खाली कराने और संबंधित कर्मचारियों से बकाया नहीं होने का प्रमाण पत्र लेने के निर्देश दिए हैं। इनमें कुछ क्वार्टर अब भी आवासित हैं, जिन्हें मानसून के दौरान अधिक खतरे की चेतावनी के साथ नोटिस चस्पा किए गए हैं। अधिकारी श्रेणी के कुछ भवन भी सूची में शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *