LOADING

Type to search

मुलताई में आरएसएस प्रचारक से मारपीट, दो समुदायों में झड़प

National

मुलताई में आरएसएस प्रचारक से मारपीट, दो समुदायों में झड़प

Share

प्रदर्शनकारियों का थाने घेराव, प्रशासन ने धारा 144 लागू की

बैतूल, 9 अक्टूबर: मुलताई में गुरुवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। इस घटना के बाद दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और सड़कों पर झड़प हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया।

रात में यादव से मारपीट के विरोध में बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जमा हो गए और घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और एएसपी कमला जोशी मुलताई पहुंचे। पांढुर्णा से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। प्रशासन ने लोगों को समझाइश देकर सड़क से हटाया और देर रात धारा 144 लागू कर दी।

पुलिस के अनुसार, विवाद बाइक से कट मारने के कारण शुरू हुआ। शिशुपाल यादव किसी काम से बाइक पर जा रहे थे, तभी कुछ युवकों ने उन्हें रास्ता काटा। इसके बाद कहासुनी हुई और मारपीट में बदल गई। यादव को चोटें आई हैं। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

प्रशासन ने शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और घायलों को आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *