रश्मिका मंदाना पति संग नए अंदाज़ में आईं नजर
Share
विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर एयरपोर्ट पर दिखी नई जोड़ी, उदयपुर एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस
उदयपुर, 27 फरवरी: शादी के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शुक्रवार दोपहर उदयपुर से हैदराबाद रवाना हुए। दोनों पहली बार पति-पत्नी के रूप में साथ नजर आए।

रश्मिका रेड सूट में विजय का हाथ थामे एयरपोर्ट पहुंचीं, जबकि विजय लाइट पिस्ता कलर के कुर्ता-पायजामे में दिखे। एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस को दोनों ने फ्लाइंग किस दिया और सिर झुकाकर धन्यवाद कहा।

दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर स्थित होटल इकाया में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाज से शादी की। समारोह में तेलुगु फिल्म निर्देशक तरुण भास्कर, एक्ट्रेस ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा सहित कई खास मेहमान शामिल हुए। फिल्म ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा शुक्रवार सुबह ही हैदराबाद रवाना हो गए।
शादी के बाद 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन होगा, जिसमें साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों के साथ राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
