LOADING

Type to search

राजनाथ सिंह का पलटवार: पाकिस्तान की ‘डंपर इकोनॉमी’, भारत फरारी जैसी ताकतवर

National

राजनाथ सिंह का पलटवार: पाकिस्तान की ‘डंपर इकोनॉमी’, भारत फरारी जैसी ताकतवर

Share

नई दिल्ली, 22 अगस्त: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम में पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर के बयान पर तीखा जवाब दिया। मुनीर ने भारत को “मर्सिडीज” और पाकिस्तान को “डंपर ट्रक” कहा था।

राजनाथ का बयान
“भारत ने मेहनत और सुधारों से फरारी जैसी मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई है, जबकि पाकिस्तान की हालत आज भी डंपर जैसी है। यह उनकी नाकामी की स्वीकारोक्ति है।”
“पाक आर्मी चीफ का बयान ट्रोलिंग नहीं, बल्कि उनके देश की असफलता का कन्फेशन है।” “पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था मलबे से भरे डंप ट्रक जैसी है।”

चेतावनी और तैयारी
राजनाथ ने कहा कि पाकिस्तान की सोच को केवल मजाक न समझा जाए। “अगर हम इन ऐतिहासिक संकेतों पर ध्यान नहीं देंगे, तो यह चिंता का विषय होगा। भारत हर चुनौती का करारा जवाब देने के लिए तैयार है।”

‘लुटेरी मानसिकता’ पर निशाना
रक्षा मंत्री ने कहा, “पाकिस्तानी सेना जन्म से लुटेरी मानसिकता की शिकार है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद उनके मन में भारत को लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए था।”

11 अगस्त को अमेरिका दौरे पर पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने भारत को “चमकती मर्सिडीज” और पाकिस्तान को “रेत से भरा डंपर” बताया था।

17 अगस्त को पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी यही तुलना दोहराई और दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत के 6 जेट मार गिराए। हालांकि, कोई सबूत पेश नहीं किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *