LOADING

Type to search

राज्यपाल बागड़े का कोटड़ा दौरा आज से, जनजाति समुदाय से करेंगे संवाद

Local

राज्यपाल बागड़े का कोटड़ा दौरा आज से, जनजाति समुदाय से करेंगे संवाद

Share

राज्यपाल बागड़े का कोटड़ा दौरा आज से, जनजाति समुदाय से करेंगे संवाद

उदयपुर। 29 जुलाई
राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े बुधवार 30 जुलाई से दो दिवसीय कोटड़ा प्रवास पर रहेंगे। वे अपराह्न 3.40 बजे हेलीकॉप्टर से कोटड़ा पहुंचेंगे और ग्राम पंचायत बिलवन में जनजातीय समुदाय से संवाद करेंगे। उनका रात्रि विश्राम वहीं रहेगा। अगले दिन 31 जुलाई को वे सुबह 8.50 बजे एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के खेल मैदान में लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे और चिकित्सा शिविर व विवेकानंद मॉडल स्कूल के बालिका छात्रावास का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12.15 बजे उदयपुर लौटेंगे और 2.15 बजे सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद 3.50 बजे शिल्पग्राम का अवलोकन करेंगे। शाम 4.55 बजे डबोक एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *