सवीना में कुत्तों ने मासूम को नोंचा
Share
उदयपुर, 1 जनवरी: शहर के सवीना क्षेत्र की वर्मा कॉलोनी में पांच वर्षीय मासूम को कुत्तों ने नोंच डाला। डॉग बाइट से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
डॉग बाइट से तड़पे पांच साल के जेद की चीख सुनते ही पड़ोसी मोहम्मद जकी और अन्य मोहल्लेवासियों दौड़कर आए और कुत्तों को भगाया और मासूम को उनके चंगुल से बचाया। वह डॉग बाइट से घायल जेद को तत्काल नजदीकी महाराणा भूपाल अस्पताल लेकर दौड़े।
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व पार्षद फिरोज अहमद शेख एवं राशिद खान भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह घटना नगर निगम और प्रशासन की घोर लापरवाही को उजागर करती है। वर्मा कॉलोनी ही नहीं, शहर की कई कॉलोनियों के लोग गली के कुत्तों के आतंक से परेशान है। कई बार की गई शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वह तो समय रहते मोहल्ले के लोगों ने बच्चे को बचा लिया। उन्होंने प्रशासन से मांग है कि गलियों में घूम रहे कुत्तों को पकड़ा जाए। साथ ही ऐसे मामले में निगम, निकाय के साथ अधिकारियों की भी जवाबदेही तय हो ताकि भविष्य में इस तरह घटनाएं नहीं हों।
