LOADING

Type to search

1000 साल पुराने शिव मंदिरों को लेकर थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर संघर्ष, 16 की मौत

International Top News

1000 साल पुराने शिव मंदिरों को लेकर थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर संघर्ष, 16 की मौत

Share

1000 साल पुराने शिव मंदिरों को लेकर थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर संघर्ष, 16 की मौत
बैंकॉक/नोम पेन्ह, 25 जुलाई : थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 1000 साल पुराने दो शिव मंदिरों को लेकर सीमा विवाद गहराता जा रहा है। संघर्ष के दूसरे दिन दोनों देशों के बीच 12 जगहों पर झड़पें हुईं। थाई सरकार ने अब तक 1 लाख से अधिक लोगों को सीमा इलाकों से हटाया है। मरने वालों में थाईलैंड के 15 नागरिक (1 सैनिक व 14 आम लोग) शामिल हैं, जबकि 46 घायल हुए हैं। कंबोडिया की ओर से अभी मृतकों की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन कुछ रिपोर्टों में 1 मौत का दावा है। थाईलैंड ने सीमा से लगे 8 जिलों में मार्शल लॉ लागू कर दिया है। भारतीय दूतावास ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर भारतीयों को सीमा से सटे 7 राज्यों में न जाने की सलाह दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *