डूंगरपुर में 11,922 छात्राओं को साइकिलों का इंतजार
Share
डूंगरपुर, 25 फरवरी: शैक्षणिक सत्र समाप्ति की ओर है, लेकिन जिले की नौवीं कक्षा की 11,922 छात्राओं को अब भी निःशुल्क साइकिलों का इंतजार है। सरकार की योजना का उद्देश्य छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा देना है, पर वितरण प्रक्रिया धीमी चल रही है।
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अमृतलाल यादव के अनुसार, पिछले वर्ष की 1,073 साइकिलें शेष थीं। इस वर्ष कुल 10,813 नई साइकिलों की आवश्यकता है। अब तक 10 में से केवल 5 ब्लॉक के लिए 4,776 साइकिलें ही प्राप्त हुई हैं। इनमें से 3,040 साइकिलें तैयार कर ली गई हैं, जबकि शेष असेंबल की जा रही हैं।
अब भी 6,037 साइकिलें मिलना बाकी हैं। विभाग के पास इनके आगमन की स्पष्ट समय-सीमा नहीं है। पहले चरण में तैयार साइकिलों का वितरण शीघ्र शुरू करने की बात कही गई है।
ब्लॉकवार स्थिति:
सीमलवाड़ा (590), झोथरी (590), बिछीवाड़ा (1195), डूंगरपुर (1211) और सागवाड़ा (1190) में साइकिलें प्राप्त हुई हैं, लेकिन सभी छात्राओं तक अभी लाभ नहीं पहुंच पाया है।
