LOADING

Type to search

जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर एसी स्लीपर बस में आग, 20 यात्रियों की मौत

Rajasthan

जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर एसी स्लीपर बस में आग, 20 यात्रियों की मौत

Share

जोधपुर, 14 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज डेस्क): जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर मंगलवार को एक एसी स्लीपर बस में आग लग गई। हादसे के समय बस में 57 यात्री सवार थे। इसमें 20 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग बुरी तरह झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे 16 लोगों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जैसलमेर से जोधपुर भेजा गया। 14 घायलों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जबकि एक घायल का प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
79 वर्षीय हुसैन खां निवासी जैसलमेर की रास्ते में मौत हो गई और उनका शव मॉर्च्युरी में रखवाया गया। घटना स्थल से जोधपुर तक करीब 275 किमी तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, ताकि एंबुलेंसों का मार्ग बाधित न हो। जैसलमेर से जोधपुर तक हाईवे से जुड़े सभी थानों को इस दौरान विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। पांच दिन पहले ही बस नई खरीदी गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *