LOADING

Type to search

24×7 एआई टूल आशाओं के लिए वरदान, हर सवाल का मिलता है सटीक जवाब

Local popular

24×7 एआई टूल आशाओं के लिए वरदान, हर सवाल का मिलता है सटीक जवाब

Share

उदयपुर—सलूम्बर के बाद जयपुर और पाली की आशाओं को मिल रही यह सुविधा

सुभाष शर्मा
उदयपुर, 2 सितम्बर:
अब स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए आधुनिक एआई टूल – आशा वॉट लॉन्च किया गया है, जो आशाओं और नर्स सहेलियों के काम को और आसान और प्रभावी बनाएगा। यह एलएलएम (लार्ज लैंग्वेज मॉडल) आधारित चैट प्लेटफॉर्म है, जिसमें सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स और जानकारी का डेटाबेस मौजूद है। आशाएं इस टूल के जरिए अपने कार्य से जुड़े सवालों का तुरंत और सटीक जवाब पा सकती हैं।
पूरी तरह फ्री इस चैट प्लेटफॉर्म में खुशी बेबी और आशा सहेली नर्स दीदी जैसी विशेषज्ञ टीम आशाओं को मार्गदर्शन देती हैं। फील्ड में टीकाकरण, योग्य दंपती, परिवार नियोजन और सामान्य स्वास्थ्य संबंधी सवाल अब तुरंत हल होंगे। इससे आशाओं का काम तेज और प्रभावी हुआ है और समुदाय को भी इसका लाभ मिल रहा है।
उदयपुर—सलूम्बर के बाद जयपुर—पाली में भी शुरू
उदयपुर जोन के प्रतिनिधि नवनीत पाटकार के अनुसार उदयपुर और सलूम्बर में सफलता के बाद, इसे पाली और जयपुर जोन में भी लागू कर दिया गया है। आशा कार्यकर्ता अब दूरदराज इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने में और अधिक सक्षम होंगे। भविष्य में इसे पूरे राजस्थान और देशभर में लागू करने की योजना है।
मोबाइल नेटवर्क की जरूरत नहीं
खुशी बेबी संस्था ने माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च की मदद से व्हाट्सएप आधारित चैटबॉट विकसित किया है, जो दूरदराज इलाकों में भी काम करेगा, जहाँ मोबाइल नेटवर्क की पहुंच कम है।
मुख्य विशेषताएँ
24×7 उपलब्ध: कभी भी सवाल पूछें, तुरंत जवाब पाएं।
गोपनीयता सुनिश्चित: आशाओं की व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित।
सटीक जवाब: गर्भावस्था, शिशु देखभाल और सामान्य स्वास्थ्य पर विशेषज्ञ उत्तर।
मल्टी-भाषा सपोर्ट: हिंदी, मराठी, इंग्लिश और दक्षिण भारत की एक भाषा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *