LOADING

Type to search

कार से 81 कार्टन अवैध शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Local

कार से 81 कार्टन अवैध शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Share

डूंगरपुर, 9 मार्च: जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इनोवा कार से 81 कार्टन अवैध शराब जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह शराब पड़ोसी राज्य गुजरात में तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र से वाहनों के जरिए अवैध शराब गुजरात भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर डीएसटी टीम ने बिछीवाड़ा सर्कल के पालिसोड़ा तीन रास्ता क्षेत्र में निगरानी शुरू की। इस दौरान एक इनोवा कार संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो कार से विभिन्न ब्रांड की कुल 81 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन चालक केसाराम उर्फ किशन सिंह जाट, निवासी बाड़मेर को गिरफ्तार कर वाहन सहित शराब जब्त कर ली। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *