LOADING

Type to search

86 गैलेंट्री अवॉर्ड का ऐलान

National

86 गैलेंट्री अवॉर्ड का ऐलान

Share

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह करने वाले 9 फाइटर पायलट-ऑफिसर को वीर चक्र

नई दिल्ली। 14 अगस्त
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने सशस्त्र बलों के 86 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड देने का ऐलान किया। इनमें ऑपरेशन सिंदूर में बहादुरी दिखाने वाले वायुसेना के 52 जवान शामिल हैं। एयरफोर्स के 9 अधिकारियों को वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा, जिनमें पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह करने वाले फाइटर पायलट भी हैं। वीर चक्र, परमवीर चक्र और महावीर चक्र के बाद तीसरा सबसे बड़ा सैन्य सम्मान है।

सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 अधिकारियों को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक दिया है, जिनमें वायुसेना के 3, आर्मी के 2 और नेवी का 1 अधिकारी शामिल है। यह सम्मान पहले कारगिल युद्ध के दौरान दिया गया था। इंडियन आर्मी के 18 जवानों को वीरता मेडल, 4 कीर्ति चक्र, 4 वीर चक्र और 8 शौर्य चक्र भी प्रदान किए गए।

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 16 जवानों को वीरता मेडल से नवाजा गया है। BSF 2290 किलोमीटर लंबी भारत-पाक सीमा और पश्चिमी सेक्टर में LoC की निगरानी करती है। इस ऑपरेशन में BSF के 2 जवान शहीद और 7 घायल हुए।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के 128, CRPF के 20 और छत्तीसगढ़ पुलिस के 14 जवानों को भी मेडल से सम्मानित किया गया है। गृह मंत्रालय के अनुसार, केंद्रीय और राज्य बलों के 1090 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक दिए गए हैं, जिनमें 233 वीरता मेडल, 99 राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक और 758 उत्कृष्ट सेवा पदक शामिल हैं। सबसे अधिक 152 वीरता मेडल जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिले हैं। इन पदकों में फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विस कर्मियों का भी योगदान शामिल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *