संगठन व सत्ता में कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री खराड़ी
Share
संगठन व सत्ता में कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री खराड़ी
उदयपुर। 27 जुलाई
राज्य के जनजाति क्षेत्र विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि संगठन व सत्ता में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा सुझाए गए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
खराड़ी रविवार को खेरवाड़ा स्थित विद्यानिकेतन मैदान में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं मंडल पदाधिकारी सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगामी पंचायत राज चुनाव में कार्यकर्ताओं से सभी पदों पर भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जनजाति क्षेत्र के विकास हेतु राज्य सरकार द्वारा अधिकतम बजट दिया जा रहा है और खेरवाड़ा क्षेत्र में तीन छात्रावास धरती आबा योजना के तहत बनेंगे। सम्मेलन में देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, पूर्व विधायक नानालाल आहारी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुंदरलाल भाणावत, अमृतलाल डामोर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी मंडल अध्यक्षों व पदाधिकारियों का मंत्री खराड़ी द्वारा पगड़ी व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। संचालन हेमंत मेहता व आभार अमृतलाल डामोर ने व्यक्त किया।