LOADING

Type to search

भारत का पहला AI-रेडी क्लाउड कंप्यूटर JioPC लॉन्च

Tech-Auto

भारत का पहला AI-रेडी क्लाउड कंप्यूटर JioPC लॉन्च

Share

भारत का पहला AI-रेडी क्लाउड कंप्यूटर JioPC लॉन्च
सिर्फ ₹599 में TV बन जाएगा कंप्यूटर

नई दिल्ली। 29 जुलाई
रिलायंस जियो ने भारत में डिजिटल क्रांति की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए देश का पहला AI-रेडी क्लाउड कंप्यूटर JioPC लॉन्च कर दिया है। इस वर्चुअल डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म की खासियत यह है कि इसके जरिए किसी भी TV या स्क्रीन को मात्र एक क्लिक में हाई-एंड कंप्यूटर में बदला जा सकता है।
599 रुपए में कंप्यूटर की ताकत
JioPC सर्विस को ₹599 प्रति माह या ₹4599 सालाना की कीमत में सब्सक्राइब किया जा सकता है। पहले महीने की सेवा नए यूजर्स को फ्री मिलेगी। इसे उपयोग में लाने के लिए केवल जियो सेट-टॉप बॉक्स, कीबोर्ड और माउस की जरूरत होगी।
कैसे काम करता है JioPC?
यूजर को अपने जियो सेट-टॉप बॉक्स में JioPC एप डाउनलोड कर लॉगिन करना होगा। उसके बाद TV या किसी भी स्क्रीन पर एक पावरफुल क्लाउड कंप्यूटर तैयार हो जाएगा। इस कंप्यूटर की प्रोसेसिंग और स्टोरेज पूरी तरह से जियो के क्लाउड सर्वर पर आधारित है। इसमें हार्डवेयर अपग्रेड या मेंटेनेंस की कोई चिंता नहीं होती।
क्या-क्या मिलेगा?
AI-रेडी प्लेटफॉर्म: AI-बेस्ड ऐप्स और टूल्स का आसान इस्तेमाल
एडोब एक्सप्रेस फ्री: प्रोफेशनल डिजाइन और एडिटिंग टूल
512GB क्लाउड स्टोरेज: हर सब्सक्रिप्शन में
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस और जियो वर्कस्पेस एक्सेस
नेटवर्क लेवल सिक्योरिटी और सुपरफास्ट एक्सेसकिसके लिए है JioPC?
JioPC खास तौर पर छात्रों, फ्रीलांसरों, सोलोप्रेन्योर्स, छोटे व्यवसायियों और वर्क-फ्रॉम-होम करने वालों के लिए डिज़ाइन किया गया है। न हार्डवेयर की ज़रूरत, न महंगे खर्च। बस एक TV और इंटरनेट कनेक्शन से आप कहीं से भी काम कर सकते हैं। JioPC भारत को “कंप्यूटर-एज-ए-सर्विस” की नई दिशा में ले जाने वाला कदम है, जो डिजिटल समावेशन को और गति देगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *