LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में एक और स्कूल भवन का बरामदा धराशायी

Local

बांसवाड़ा में एक और स्कूल भवन का बरामदा धराशायी

Share

बांसवाड़ा में एक और स्कूल भवन का बरामदा धराशायी
अवकाश होने से टला फिर बड़ा हादसा

उदयपुर। 31 जुलाई
बांसवाड़ा जिले के बांसवाड़ा ब्लॉक की झूपेल ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय जाम्बूड़ीपाड़ा भवन के बरामदे की छत गुरुवार सुबह करीब 5 बजे धराशायी हो गई। स्कूलों में अवकाश घोषित होने के कारण वहां किसी के नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। एक सप्ताह में स्कूल भवन का बरामदा गिरने की यह दूसरी घटना है।
बांसवाड़ा जिले की झुपेल ग्राम पंचायत राजकीय प्राथमिक विद्यालय जाम्बूड़ीपाड़ा में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे बरामदा ढह गया। गनीमत रही कि घटना के समय स्कूल बंद था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सुबह ग्रामीणों को जानकारी मिलने पर सरपंच रमेशचन्द्र डिंडोर और स्कूल प्रबंधन को सूचित किया गया।
24 वर्ष पहले निर्माण
वर्ष 2001 में निर्मित इस विद्यालय में वर्तमान में 48 बच्चे अध्ययनरत हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचे विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों ने विद्यालय प्रबंधन समिति बैठक बुलाकर भवन की मरम्मत का प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान बताया गया कि विद्यालय के पीईईओ राजेश ठाकुर की सतर्कता से पहले ही बच्चों को जर्जर भवन से हटाकर पास के आंगनवाड़ी केंद्र में शिफ्ट किया गया था। सहायक अभियंता निखिल सोलंकी की सत्यापन रिपोर्ट और जन हानि की आशंका को देखते हुए एसएमसी सदस्यों की उपस्थिति में विद्यालय को जमींदोज करने का निर्णय लिया गया है।
चार दिन में दूसरा हादसा
जिले में स्कूल भवन का बरामदा देने की 4 दिनों में यह दूसरी घटना है। इससे पहले मोनाडूंगर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले कल्लाजी का मंदिर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन के बरामदे की छत गिर गई थी। सूचना पर जिला शिक्षा अधिकारी शम्मे फ़रोजा बतुल अंजुम ने संबंधित स्कूल पहुंचकर संस्था प्रधान ने भवन की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए थे। जिला कलेक्टर की ओर से मौसम विभाग की ओर से अति भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिले में पहले 28 व 29 जुलाई तथा बाद में 30 और 31 जुलाई का अवकाश घोषित किया गया है। इस कारण स्कूल में बच्चे नहीं आए थे। इस कारण बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *