LOADING

Type to search

भारत नहीं खरीदेगा अमेरिका से F-35 फाइटर जेट

International

भारत नहीं खरीदेगा अमेरिका से F-35 फाइटर जेट

Share

भारत नहीं खरीदेगा अमेरिका से F-35 फाइटर जेट
मोदी सरकार आत्मनिर्भर रक्षा नीति पर अडिग
अमेरिका से डील के बजाय टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और मेक इन इंडिया मॉडल पर जोर
नई दिल्ली। 1 अगस्त
भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अमेरिका का 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट F-35 नहीं खरीदेगा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने अमेरिकी अधिकारियों को अपनी अनिच्छा से अवगत करा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार फिलहाल अमेरिका के साथ किसी बड़े रक्षा सौदे के मूड में नहीं है। सरकार की प्राथमिकता स्वदेशी उत्पादन और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर है।
F-35 लॉकहीड मार्टिन द्वारा विकसित और अमेरिका के सबसे महंगे युद्धक विमान में से एक है। इसकी कीमत करीब 715 करोड़ रुपये है। इसके मुकाबले रूस का Su-57 भारत को आधी कीमत पर मिल सकता है, और रूस इसे भारत में ही बनाने को भी तैयार है।
उधर, अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर 7 अगस्त से 25% टैरिफ लागू करने के फैसले से भारत नाराज है। भारत इसके जवाब के विकल्प तलाश रहा है। ट्रम्प द्वारा भारत को “डेड इकोनॉमी” कहने पर भी कड़ी प्रतिक्रिया आई है।
रूस के साथ दशकों पुराना रक्षा सहयोग, सस्ती कीमत और आत्मनिर्भरता की नीति भारत के इस निर्णय के मुख्य आधार हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *