निजी स्कूल के निदेशक का महिला संग अंतरंग वीडियो वायरल
Share
निजी स्कूल के निदेशक का महिला संग अंतरंग वीडियो वायरल
-अभिभावकों ने किया हंगामा
उदयपुर, 2 अगस्त
उदयपुर शहर के यूनिवर्सिटी रोड स्थित एक निजी स्कूल के निदेशक संचालक का एक महिला के संग अंतरंग वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अभिभावकों ने स्कूल के बाहर हंगामा मचा दिया। आक्रोशित लोगों ने स्कूल संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाइश कर शांत किया।
पुलिस के अनुसार यूनिवर्सिटी रोड स्थित ए-वन सीनियर सेकण्डरी स्कूल के डायरेक्टर संचालक डॉ. एमएल छांगवाल का एक महिला के साथ अंतरंग वीडियो उन्हीं के मोबाइल से किसी समाज के वॉट्सएप ग्रुप में शेयर हो गया और उसके बाद वह वीडियो सोशल मीडिया पर त्वरित गति से वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देख बच्चों के अभिभावक, समाजजन व अन्य लोग स्कूल पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया। अभिभावक महिलाओं का कहना था कि स्कूल में लड़कियां भी पढ़ती हैं। जब स्कूल का निदेशक संचालक ही इस तरह का कृत्य करता है तो उनके बच्चे कैसे सुरक्षित हो सकते हैं। स्कूल के बाहर हंगामे की सूचना पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और आक्रोशित अभिभावकों को समझाइश कर शांत किया। अभिभावक स्कूल संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्कूल संचालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
