LOADING

Type to search

फतहनगर स्कूल में छात्रा से दुर्व्यवहार, व्याख्याता एपीओ

Local

फतहनगर स्कूल में छात्रा से दुर्व्यवहार, व्याख्याता एपीओ

Share

-मामले को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासन गंभीर

उदयपुर। 6 अगस्त
उदयपुर जिले के फतहनगर स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में कक्षा 10वीं की छात्रा से दुर्व्यवहार और मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने भी मामला दर्ज हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी व्याख्याता को एपीओ कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार संस्कृत विषय पढ़ाने वाले व्याख्याता जगदीश प्रसाद सिंघल पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित छात्रा के अनुसार शिक्षक ने थप्पड़ मारा, जिससे वह सदमे में चली गई। वहीं अन्य छात्राओं ने भी आरोप लगाया कि शिक्षक उन्हें गलत तरीके से छूता है, कमरे में अकेले बुलाकर प्रेम विवाह और पीरियड्स से जुड़ी अश्लील बातें करता और जातीय-धार्मिक टिप्पणियां करता था।
घटना के बाद भाजपा महिला मोर्चा, किंग सेना, बजरंग दल सहित कई संगठन स्कूल पहुंचे और व्याख्याता को तत्काल निलंबित करने की मांग की। शिक्षा विभाग, तहसील प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की गई। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने व्याख्याता के निलंबन की अनुशंसा की, जिसके बाद विभाग ने तत्काल प्रभाव से उसे एपीओ कर मुख्यालय मावली कर दिया।
किंग सेना ने प्रिंसिपल की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि स्कूल के सीसीटीवी कैमरे जानबूझकर बंद कराए गए थे। वहीं प्रिंसिपल ने सफाई में कहा कि केवल हल्का थप्पड़ मारा गया था और बच्ची बेहोश नहीं हुई थी, हालांकि उन्होंने व्याख्याता को दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने संयुक्त निदेशक को आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए लिखा है। फिलहाल आरोपी व्याख्याता के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *