LOADING

Type to search

जेलेंस्की और मोदी की फोन पर बातचीत: रूसी हमलों की जानकारी, शांति प्रयासों पर सहमति

National

जेलेंस्की और मोदी की फोन पर बातचीत: रूसी हमलों की जानकारी, शांति प्रयासों पर सहमति

Share

यूक्रेन ने रूस पर प्रतिबंध और तेल खरीद कम करने की अपील की; सितंबर में मुलाकात की संभावना


नई दिल्ली। 9 अगस्त
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। उन्होंने यूक्रेन पर रूसी हमलों, विशेषकर जापोरिझिया बस स्टेशन पर हालिया बमबारी की जानकारी दी, जिसमें कई लोग घायल हुए। जेलेंस्की ने कहा कि भारत उनके शांति प्रयासों का समर्थन करता है और यूक्रेन से जुड़े हर फैसले में उसकी भागीदारी होनी चाहिए।
जेलेंस्की ने मोदी से रूस पर प्रतिबंध लगाने और तेल खरीद सीमित करने की अपील की, ताकि उसकी युद्ध क्षमता कमजोर हो। उन्होंने सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान व्यक्तिगत मुलाकात का प्रस्ताव दिया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के देशों की यात्रा पर भी विचार किया।
मोदी ने 23 अगस्त 2024 को यूक्रेन का ऐतिहासिक दौरा किया था, जो दोनों देशों के राजनयिक संबंध (1992) के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। इससे पहले मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात की थी, जिसमें भारत-रूस संबंध मजबूत करने और रणनीतिक साझेदारी गहराने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
पुतिन इस साल के अंत में भारत दौरे पर आएंगे। यह यात्रा ट्रम्प द्वारा रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर लगाए गए टैरिफ के बीच अहम मानी जा रही है। भारत, चीन के बाद रूस का दूसरा सबसे बड़ा तेल खरीदार है—2025 में जनवरी से जुलाई के बीच औसतन 17.8 लाख बैरल प्रतिदिन।
जेलेंस्की ने पहले कहा था कि रूस को यूक्रेन का दूसरा बंटवारा नहीं करने दिया जाएगा और युद्ध का अंत केवल न्यायपूर्ण तरीके से होना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *