LOADING

Type to search

वीर कालीबाई की शहादत का पाठ हटाना दुर्भाग्यपूर्ण: सांसद डॉ. रावत

Local

वीर कालीबाई की शहादत का पाठ हटाना दुर्भाग्यपूर्ण: सांसद डॉ. रावत

Share

मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पाठ्यक्रम में पुनः शामिल करने की मांग

उदयपुर। 13 अगस्त
सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कक्षा 5 के अंग्रेजी पाठ्यक्रम से वीरांगना कालीबाई भील की शहादत का पाठ हटाए जाने पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर इसे पुनः शामिल करने की मांग की है
डॉ. रावत ने पत्र में लिखा कि राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद, उदयपुर द्वारा नए पाठ्यक्रम में यह प्रेरणादायक प्रसंग हटा दिया गया है, जबकि 1947 में आजादी से पहले कालीबाई ने अपने गुरु की जान बचाने के लिए प्राणों की आहुति दी थी। उनका बलिदान जनजाति विद्यार्थियों सहित सभी बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत रहा है।
सांसद ने कहा कि ऐसे महापुरुषों की कहानियां हमेशा पाठ्यक्रम में रहनी चाहिए ताकि बच्चों को भारत के असली इतिहास की जानकारी हो सके। उन्होंने अफसोस जताया कि एक समय ऐसा भी आया जब वीर योद्धाओं की गाथाएं पाठ्यक्रमों में जोड़ी नहीं गईं, संक्षिप्त कर दी गईं या हटा दी गईं, जो आने वाली पीढ़ी के साथ अन्याय है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *