LOADING

Type to search

मैक्सवेल की फिफ्टी से ऑस्ट्रेलिया की सीरीज जीत

Cricket International

मैक्सवेल की फिफ्टी से ऑस्ट्रेलिया की सीरीज जीत

Share

साउथ अफ्रीका को 2-1 से हराया, नाथन एलिस ने झटके 3 विकेट

कैर्न्स, 16 अगस्त (स्पोर्ट्स डेस्क): ग्लेन मैक्सवेल (62 रन, 8 चौके-2 छक्के) की दमदार पारी से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा टी-20 मुकाबला 2 विकेट से जीतकर सीरीज 2-1 अपने नाम कर ली। कैर्न्स के कैजलील स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कप्तान मिचेल मार्श ने भी 54 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 172 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने फिफ्टी जड़ी। गेंदबाजी में कॉर्बिन बॉश (3 विकेट), कगिसो रबाडा और क्वेना मफाका (2-2 विकेट) ने कंगारुओं को कड़ी चुनौती दी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल किया।
मैक्सवेल ने 20वें ओवर में लुंगी एनगिडी के खिलाफ विनिंग बाउंड्री लगाकर टीम को जीत दिलाई। इस दौरान उन्होंने लगातार स्ट्राइक संभालते हुए आखिरी 10 रन बनाए। तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने शानदार प्रदर्शन कर 3 विकेट झटके, जबकि जोश हेजलवुड और एडम जम्पा को 2-2 सफलता मिली।
मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ द मैच और टिम डेविड को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। ऑस्ट्रेलिया ने पहला और तीसरा मैच जीता, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा टी-20 53 रन से अपने नाम किया था। अब दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज 19 अगस्त से कैर्न्स में ही शुरू होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *