LOADING

Type to search

उदयपुर भाजपा शहर कार्यकारिणी घोषित: युवाओं को तरजीह, कटारिया खेमे को झटका

Local

उदयपुर भाजपा शहर कार्यकारिणी घोषित: युवाओं को तरजीह, कटारिया खेमे को झटका

Share

41 पदाधिकारी, 6 महिलाएं शामिल; 3 महामंत्री सभी पुरुष, मीडिया सेल में नए चेहरे
उदयपुर | 19 अगस्त
लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी उदयपुर शहर जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने 41 पदाधिकारियों की सूची जारी की, जिसमें 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री और 6 प्रवक्ता शामिल हैं। कार्यकारिणी में 6 महिलाओं को भी जगह दी गई है।
नई कार्यकारिणी में युवा चेहरों को तरजीह दी गई है। सुखाड़िया विवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज बोराणा को महामंत्री बनाया गया। कोषाध्यक्ष पद पर रवि नाहर को पुनः अवसर मिला। वहीं मीडिया सेल में पूरी तरह नए चेहरे लाए गए हैं। भाजपा शहर अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि कार्यकारिणी में सभी वर्गों का संतुलन रखा गया है। पुराने पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया और युवाओं को नए अवसर दिए गए हैं। यह कार्यकारिणी सात महीने पहले अध्यक्ष बने राठौड़ की पहली बड़ी टीम है, जिसे पार्टी के भीतर कई दौर की चर्चा और आपत्तियों के बाद अंतिम रूप दिया गया।
तीनों महामंत्री पुरुष, महिला को जगह नहीं
पहले की कार्यकारिणी में तीन महामंत्रियों में से एक महिला होती थी, लेकिन इस बार सभी पुरुष हैं। जातिगत समीकरण के तहत पारस सिंघवी (जनरल), देवीलाल सालवी (एसटी) और पंकज बोराणा (युवा वर्ग) को जिम्मेदारी दी गई। पूर्व में डॉ. किरण जैन महिला वर्ग से महामंत्री रही थीं।
कटारिया गुट को नजरअंदाज
पूर्व गृहमंत्री और मौजूदा पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के करीबी नेताओं को इस बार कार्यकारिणी से बाहर रखा गया। राजकुमार चित्तौड़ा, अतुल चंडालिया, दीपक बोल्या, गजेंद्र भंडारी और डॉ. किरण जैन जैसे नाम सूची से गायब रहे। हालांकि कटारिया गुट से जुड़े तख्त सिंह और करण सिंह को प्रमोद सामर की नजदीकी के चलते जगह मिल गई।
भाजपा शहर जिला कार्यकारिणी
उपाध्यक्ष : तखत सिंह शक्तावत, हंसा माली, जगदीश शर्मा, किरण तातेड, शंभू गमेती, देवनारायण धाबाई, करण सिंह शक्तावत और दिग्विजय श्रीमाली।
महामंत्री: पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी और पंकज बोराणा।
मंत्री: प्रकाश अग्रवाल, सपना कुर्डिया, सिद्धार्थ शर्मा, गिरीश शर्मा, हजारी जैन, खुशबू मालवीय, अशोक शर्मा एवं तुषार मेहता।
प्रवक्ता: गोविंद दीक्षित, भंवर सिंह देवड़ा, दुदाराम डांगी, नरेश भादवाया, विजय दलाल एवं ओम पारीक।
कार्यालय मंत्री: मंगू सिंह रावत।
सह कार्यालय मंत्री देवेंद्र साहू।
कोषाध्यक्ष: रवि नाहर।
सह कोषाध्यक्ष: राजेंद्र परिहार।
जिला मीडिया प्रभारी: डॉ. सीमा चंपावत, नरपत सिंह राव एवं अशोक नागदा।
सह मीडिया प्रभारी: कृष्णकांत कुमावत।
सोशल मीडिया जिला संयोजक: अमित सोलंकी।
सहसंयोजक सुनीत दवे।
आईटी जिला संयोजक: पुनीत सुखवाल।
आईटी जिला सहसंयोजक: दीपक कुमावत एवं जिज्ञासा भारद्वाज।
प्रकोष्ठ संयोजक: दिलीप सिंह राठौड़ एवं मनोहर चौधरी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *