LOADING

Type to search

टीम इंडिया ने एशिया कप जीत बिना ट्रॉफी मनाया जश्न

Cricket

टीम इंडिया ने एशिया कप जीत बिना ट्रॉफी मनाया जश्न

Share

दुबई, 29 सितंबर: भारत ने एशिया कप 2025 का खिताब नौवीं बार जीता, फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 5 विकेट से हराया। 20 दिन तक चले टूर्नामेंट में सुरक्षा और तनाव के बावजूद टीम ने शानदार खेल दिखाया।
दिलचस्प बात यह रही कि टीम इंडिया एशियन क्रिकेट काउंसिल के चैयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया, जो पाकिस्तान के गृहमंत्री और PCB चीफ भी हैं। इसके बावजूद टीम ने खाली हाथ ही जश्न मनाया, सूर्यकुमार यादव और अन्य खिलाड़ियों ने ट्रॉफी की एक्टिंग करते हुए खुशी का इजहार किया।
फाइनल में तिलक वर्मा ने 69 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। हार्दिक पंड्या की चोट के कारण फाइनल में मौका मिलने वाले रिंकू सिंह ने अंतिम छः गेंदों में चौका लगाकर भारत को खिताब दिलाया।
बुमराह ने 18वें ओवर में हारिस रऊफ को बोल्ड किया और प्लेन क्रैश का इशारा कर पुराने किस्से का मजेदार जवाब दिया। पूरे टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान से तीनों मैच जीते, पर खिलाड़ियों ने एक बार भी हाथ नहीं मिलाया।
टीम इंडिया का यह खाली हाथ जश्न और धमाकेदार प्रदर्शन एशिया कप 2025 के सबसे यादगार पलों में शामिल हो गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *