LOADING

Type to search

बीकानेर एयरपोर्ट पर डोटासरा ने वसुंधरा का किया स्वागत

Rajasthan

बीकानेर एयरपोर्ट पर डोटासरा ने वसुंधरा का किया स्वागत

Share

डोटासरा रुके, राजे ने सराहा; शोक जताने आए थे दोनों

बीकानेर, 9 अक्टूबर: बीकानेर एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 20 मिनट तक इंतजार किया। राजे के पहुंचने पर डोटासरा ने कहा कि मैं तो जाने वाला था, लेकिन आपके आने की सूचना मिली तो रुक गया। इस पर वसुंधरा ने धन्यवाद देते हुए कहा, “ये अच्छा किया।”
बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने बताया कि दोनों राजे और डोटासरा रामेश्वर डूडी के निधन पर शोक जताने आए थे। डोटासरा पहले प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा को एयरपोर्ट छोड़ने गए थे, लेकिन राजे के आने की जानकारी मिलने पर रुक गए।
इस दौरान दोनों के बीच हल्की बातचीत भी हुई। डोटासरा ने कहा कि खाजूवाला से विश्वनाथ को टिकट देने के बाद गोविंद मेघवाल हमारे पास आ गए। राजे ने हंसते हुए कहा कि कांग्रेस में आने पर गोविंद कैबिनेट मंत्री बन गए।
गहलोत ने बताया कि जैसे ही दोनों एयरपोर्ट से जाने लगे, राजे ने डोटासरा से पूछा कि अब आप कहां जा रहे हैं, जिस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा – “अंता।” राजे ने तुरंत जवाब दिया कि वहां मैं आपको सामने ही मिलूंगी। यह वाकया दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी और परस्पर सम्मान को दर्शाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *