LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में पुलिस ने नशे की एक और खेप पकड़ी

Local

बांसवाड़ा में पुलिस ने नशे की एक और खेप पकड़ी

Share

बस में सवार दो लोगों से दो किलो से अधिक अफीम बरामद, किया गिरफ्तार
बांसवाड़ा, 13 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज):
बीते दिनों उदयपुर मार्ग पर 7 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा पकड़ने के बाद अब आनंदपुरी थाना पुलिस ने एक निजी बस में सवार दो लोगों से दो किलो से अधिक अफीम बरामद की। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए है। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।
जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं परिवहन की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत आनंदपुरी थाना पुलिस ने सीआई कपिल पाटीदार के नेतृत्व में मानगढ़ चैक पोस्ट पर नाकाबंदी की। इस दौरान आनंदपुरी कस्बे की ओर से आई एक निजी बस में सवार यात्रियों की जांच और पूछताछ शुरू की। इसमें दो लोगों की गतिविधि संदिग्ध लगी। उन्होंने खुद को प्रतापगढ़ का निवासी बताया। उनके बैग में दो प्लास्टिक की टेप से चिपके हुए दो पार्सल मिले। इस बारे में संतोषप्रद जवाब नहीं दिया तो दोनों को बस से उतारा। पार्सल खुलवाने पर उसमें अफीम पाई गई, जिसका वजन 2.093 किलो ग्राम था।
दोनों आरोपियों केसरपुरा प्रतापगढ़ निवासी गणपत पुत्र कारूलाल मीणा और नारायण पिता बंशीलाल मीणा ने पुलिस को बताया कि उक्त अफीम उनको अरनोद गोतमेश्वर के पास जीवनसिंह व श्यामसिंह सिसोदिया नामक व्यक्तियों ने दी थी। इस पर पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया। प्रकरण दर्ज कर अवैध अफीम की सप्लाई के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *