LOADING

Type to search

किसान क्रेडिट कार्ड लोन में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश

Local

किसान क्रेडिट कार्ड लोन में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश

Share

50 हजार की रिश्वत मांगने वाला बैंक मैनेजर और दलाल बैंक मित्र 45 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

डूंगरपुर, 13 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज):
जिले के मैताली गांव में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए किसान क्रेडिट कार्ड लोन के बदले रिश्वत मांगने वाले बैंक मैनेजर और उसके दलाल बैंक मित्र को 45 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो डूंगरपुर के उप अधीक्षक रतनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि 7 अक्टूबर को एक किसान की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। किसान ने बताया कि राजस्थान ग्रामीण बैंक, शाखा मैताली में उसे किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए 11 लाख रुपए का लोन स्वीकृत हुआ था, लेकिन बैंक मैनेजर अभिमन्यु कुमार सिंह ने केवल 2 लाख रुपए ही जारी किए और शेष राशि रोक ली। मैनेजर ने पूरे लोन की राशि दिलाने के लिए 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने ट्रैप योजना बनाई। उदयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक प्रहलादसिंह कृष्णिया के सुपरविजन में डूंगरपुर एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए बैंक मैनेजर अभिमन्यु कुमार सिंह और दलाल भूपेंद्र कुमार, जो बैंक मित्र के रूप में काम करता है, को परिवादी किसान से 45 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
मौके से रिश्वत की रकम बरामद की गई और दोनों आरोपियों को डिटेन कर एसीबी कार्यालय लाया गया। राजपुरोहित ने बताया कि दोनों से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
राजपुरोहित ने कहा, “बैंक मैनेजर और उसके दलाल को किसान से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। जांच में सामने आने वाले अन्य पहलुओं पर भी कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *