LOADING

Type to search

टीम इंडिया जीत से सिर्फ 58 रन दूर, वेस्टइंडीज ने दिल्ली टेस्ट में दूसरी पारी में 390 रन बनाए

Cricket

टीम इंडिया जीत से सिर्फ 58 रन दूर, वेस्टइंडीज ने दिल्ली टेस्ट में दूसरी पारी में 390 रन बनाए

Share

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर: वेस्टइंडीज ने दिल्ली टेस्ट के पांचवें दिन अपनी दूसरी पारी में 390 रन बनाकर टीम इंडिया को 121 रन का टारगेट दिया। भारतीय टीम ने 1 विकेट पर 63 रन बनाकर जीत से केवल 58 रन दूर पहुंच गई है। चौथे दिन के अंत तक केएल राहुल 25 और साई सुदर्शन 30 रन पर नाबाद लौटे। दोनों ने पहले ही फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी कर ली है। यशस्वी जायसवाल 8 रन बनाकर आउट हुए।
वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में जॉन कैम्पबेल (115) और शाई होप (103) ने शतक जमाकर टीम की पारी की हार टाली। जस्टिन ग्रीव्स (50) और जायडन सील्स (32) ने 10वें विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की। एक समय वेस्टइंडीज पारी की हार के कगार पर थी।
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट, मोहम्मद सिराज को 2 विकेट और रवींद्र जडेजा व वॉशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिले।
तीसरे दिन वेस्टइंडीज पहली पारी में 248 रन बनाकर आउट हुई थी, जबकि भारत ने अपनी पहली पारी 518/5 पर घोषित की थी। अब भारत को जीत के लिए सिर्फ 58 रन चाहिए, जिससे टीम इंडिया श्रृंखला में 2-0 की क्लीन स्वीप करने के बेहद करीब है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *