LOADING

Type to search

जोधपुर में ऑयल पेंट गोदाम में भीषण आग, धमाके हो रहे

Rajasthan

जोधपुर में ऑयल पेंट गोदाम में भीषण आग, धमाके हो रहे

Share

जोधपुर, 16 अक्टूबर: चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के पास प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की गली स्थित ऑयल पेंट के गोदाम-दुकान में गुरुवार रात करीब पौन 10 बजे भीषण आग लगी। तीन मंजिला “रंगा सागर” गोदाम में ग्राउंड से तीसरी मंजिल तक आग फैल गई, जिससे रुक-रुककर धमाके हो रहे हैं।
मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां और स्काई लिफ्ट आग बुझाने में जुटी हैं। एयरफोर्स की एक दमकल भी मदद के लिए आई है। अत्यधिक मात्रा में ऑयल स्पिनर स्प्रिट होने के कारण विस्फोटों का खतरा बना हुआ है। मैन रोड पर रास्ता रोककर आरएसी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों को गली से दूर रहने की हिदायत दी गई है।
पास में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती मरीजों और स्टाफ को सुरक्षित दूसरे ब्लॉक में शिफ्ट किया गया। प्रताप नगर एसीपी रविंद्र बोथरा और दक्षिण महापौर वनिता सेठ भी मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने और आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए प्रयास जारी हैं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *