LOADING

Type to search

अयोध्या में दीपों की अद्भुत छटा

National

अयोध्या में दीपों की अद्भुत छटा

Share

26 लाख 17 हजार दीपक जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2128 अर्चकों ने की सरयू आरती

अयोध्या, 19 अक्टूबर : भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में शनिवार रात दीपोत्सव की भव्यता ने नया इतिहास रच दिया। राम की पैड़ी पर एक साथ 26 लाख 17 हजार 215 दीपक जलाकर अयोध्या ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। यह दीपोत्सव का 9वां संस्करण था, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलन से की।

दीपोत्सव के दौरान सरयू तट पर 2128 अर्चकों ने महाआरती की, जिससे पूरा वातावरण “जय श्रीराम” के उद्घोषों से गूंज उठा। आरती के मंत्रोच्चार और दीपों की लौ से सरयू तट स्वर्णिम आभा से जगमगाता रहा।

दीपों की गिनती ड्रोन तकनीक से की गई। साथ ही राम की पैड़ी पर लेजर लाइट शो आयोजित किया गया, जिसमें रामायण के प्रमुख प्रसंगों को शानदार दृश्य प्रभावों के साथ दिखाया गया।
शहर के आसमान में 1100 ड्रोन के जरिए विशेष लाइट शो प्रदर्शित किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

दीपोत्सव में संत, महंत, अर्चक, स्थानीय नागरिकों और लाखों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा अयोध्या नगरी दीपमालाओं से सजी रही और भगवान श्रीराम के जयघोषों से गुंजायमान रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *