LOADING

Type to search

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन

Local

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन

Share

विले पार्ले श्मशान घाट में अंतिम संस्कार, सेलेब्स और परिवारिक लोग शामिल
मुम्बई, 24 नवम्बर
: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। सोमवार दोपहर मुंबई स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान घाट में संपन्न हुआ, जिसमें बॉलीवुड के अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और संजय दत्त सहित कई सितारे मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन को एक युग के अंत के रूप में याद किया।
धर्मेंद्र कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में कठिनाई हुई और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया। वैंटिलेटर पर रहने के बाद 12 नवंबर को उन्हें घर लौटाया गया था, और डॉक्टरों ने आगे का इलाज घर पर जारी रखने की सलाह दी थी।
धर्मेंद्र बॉलीवुड के “एक्शन हीरो” और सदी के सबसे प्रिय कलाकारों में से एक थे, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी अमिट छाप छोड़ी।

मुख्य घटनाक्रम

  1. दोपहर करीब 1 बजे धर्मेंद्र के घर के बाहर एम्बुलेंस पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।
  2. 1:10 बजे मीडिया एजेंसी IANS ने धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि की।
  3. विले पार्ले श्मशान घाट पर सुरक्षा बढ़ाई गई।
  4. धर्मेंद्र का पार्थिव शरीर एम्बुलेंस से श्मशान घाट पहुंचाया गया, जहां परिवार और सेलेब्स ने अंतिम श्रद्धांजलि दी।
  5. दोपहर 3 बजे धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *