LOADING

Type to search

विक्रम भट्ट दंपती को लगातार झटका, लगातार दूसरी बार जमानत अर्जी रद्द

Local

विक्रम भट्ट दंपती को लगातार झटका, लगातार दूसरी बार जमानत अर्जी रद्द

Share

उदयपुर, 24 दिसंबर: फिल्म निर्माण के नाम पर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के चर्चित मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को लगातार झटके मिल रहे हैं। बुधवार को एक बार फिर अदालत ने उनकी ओर से पेश जमानत अर्जी खारिज कर दी। मंगलवार को महिला उत्पीड़न न्यायालय के विशेष न्यायाधीश वैभव टेलर ने दोनों आरोपियों की जमानत अर्जियां पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा था।
इससे पहले अधीनस्थ अदालत उनकी जमानत अर्जी खारिज कर चुकी थी। फिलहाल आरोपी पक्ष की हाईकोर्ट पर निगाह है, जो उनकी सुनवाई कर चुका है और फैसला सुरक्षित रखा है।
उल्लेखनीय है कि यह मामला इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रमुख डॉ. अजय मुर्डिया की शिकायत पर दर्ज हुआ था, जिसमें भट्ट दंपती सहित आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस पहले ही दोनों को मुंबई से गिरफ्तार कर उदयपुर लाकर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *