Share
स्लग– व्यापार में उन्नति पर सांवलिया सेठ को अनोखा चढ़ावा
शीर्षक– डेढ़ किलो चांदी का लहसुन, तराजू-कांटा और चांदी का मकान अर्पित
-कोटा के व्यापारियों ने पूरी हुई मनोकामनाओं पर प्रभु के चरणों में रखी आस्था की भेंट
udr sanvaliya ji lahsun 100126-a
udr sanvaliya ji lahsun 100126-b
चित्तौड़गढ़, 10 जनवरी (पंजाब केसरी) : आस्था और विश्वास के केंद्र मंडफिया स्थित सांवलिया सेठ के दरबार में एक बार फिर अनोखे और भावपूर्ण चढ़ावे देखने को मिले। कोटा की अनाज मंडी से जुड़े तीन व्यापारियों ने अपनी-अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर भगवान सांवलिया सेठ को चांदी से निर्मित प्रतीकात्मक भेंट अर्पित की। इन चढ़ावों में डेढ़ किलो वजनी चांदी का लहसुन, तराजू-कांटा व बांसुरी तथा चांदी से बना मकान शामिल रहा, जिसने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
कोटा के लहसुन व्यापारी रवि मालपानी ने सांवलिया सेठ की कृपा से व्यापार में उल्लेखनीय उन्नति होने पर डेढ़ किलो वजनी चांदी का बना लहसुन प्रभु के चरणों में अर्पित किया। यह प्रतिकृति देखने में बिल्कुल असली जैसी प्रतीत होती है। रवि मालपानी ने बताया कि व्यवसाय के शुरुआती दिनों में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रभु पर अटूट विश्वास रखने से परिस्थितियां बदलती चली गईं। वे अपनी सफलता का श्रेय पूरी तरह भगवान को देते हैं।
आस्था की इसी कड़ी में कोटा के अनाज व्यापारी लोकेश गौतम ने अपनी मन्नत पूरी होने पर करीब 800 ग्राम वजनी चांदी का तराजू-कांटा और बांसुरी अर्पित की। उन्होंने कहा कि वे सांवलिया सेठ को अपना ‘बिजनेस पार्टनर’ मानते हैं और हर महत्वपूर्ण निर्णय से पहले प्रभु का स्मरण करते हैं। लोकेश गौतम पिछले तीन वर्षों से नियमित रूप से श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ मंडफिया धाम आ रहे हैं।
वहीं, सोयाबीन व्यापारी पिंटू सुमन ने अपने सपनों का घर पूरा होने पर लगभग 300 ग्राम चांदी से बना मकान अर्पित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में जो कुछ भी उन्हें मिला है, वह प्रभु की कृपा का परिणाम है।
लोकेश गौतम ने बताया कि 3 जनवरी को कोटा के खड़े गणेश मंदिर से करीब 250 श्रद्धालुओं के साथ दो बसों में भक्ति यात्रा रवाना हुई थी। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
खुला था पानी का टैंक, मासूम के लिए बन गया मौत का कुआं
—डेढ़ घंटे तक तलाशती रही मां, टैंक में मिला 5 साल के बेटे का शव
udr balak
गोगुंदा, 10 जनवरी (पंजाब केसरी): जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र के भूताला गांव के घाटा में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय मासूम बच्चे की जान चली गई। घर के बाहर खेलते समय बच्चा पास ही खुले पड़े पानी के टैंक में गिर गया। बेटे के नजर नहीं आने पर करीब डेढ़ घंटे बाद जब उसकी मां ने तलाश शुरू की, तब जाकर इस हृदयविदारक घटना का खुलासा हुआ।
गोगुंदा पुलिस के अनुसार मृतक गणेश (5) पुत्र शंकर गमेती रोज की तरह घर के बाहर खेल रहा था। शाम को काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। मां ने आसपास खोजबीन की और पड़ोसियों से भी पूछताछ की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला।
इसी दौरान घर के पास बने पानी के टैंक का ढक्कन खुला दिखाई दिया। जब परिजनों ने टैंक के अंदर झांककर देखा तो गणेश का शव पानी में तैरता मिला। सूचना मिलते ही गोगुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया गया। इसके बाद शव को गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम कराया गया।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह हादसा लापरवाही के कारण हुआ है। टैंक पर न तो ढक्कन लगा था और न ही कोई सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतक के पिता मजदूरी करते हैं और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर बताया गया है।
स्लग – प्रतापगढ़ शहर के बीचोंबीच नाले पर अवैध निर्माण का मामला
हैडिंग -जिला कलेक्टर ने 7 दिन में ध्वस्त करने के दिए निर्देश
प्रतापगढ़, 10 जनवरी (रियाज अहमद) : प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने नगर परिषद् प्रतापगढ़ को निर्देश दिए हैं कि शहर के बीचोंबीच स्थित प्राकृतिक नाला क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण कार्य को आगामी 7 दिवस में विधिक परीक्षण सहित ध्वस्त किया जाए और पूर्ववत् स्थिति बहाल की जाए।
जिला कलेक्टर के पत्र में उल्लेख किया गया कि नाला क्षेत्र मालीखेड़ा (रद्य नाथपुरा) से गांधी चौराहा रोड तक लगभग 1600 मीटर लंबा है। राजस्व रिकार्ड और मास्टर प्लान अनुसार नाले की न्यूनतम चौड़ाई 9 मीटर और अधिकतम 19 मीटर है, जबकि अवैध निर्माण से कुछ स्थानों पर यह केवल 5.6 मीटर रह गई है। इससे नाले के प्राकृतिक बहाव और जलवायु प्रदूषण का खतरा उत्पन्न हुआ है।
निर्देश में बताया गया कि यह कार्रवाई माननीय सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय जोधपुर एवं जयपुर बेंच, NGT के आदेशों और राजस्थान काश्तकारी अधिनियम 1955 की धारा 16 के अनुरूप होनी चाहिए। पत्र में चेतावनी दी गई है कि आदेश की अवहेलना करने पर नगर परिषद् पर माननीय न्यायालय के आदेशों के उल्लंघन का दोष सिद्ध होगा और सख्त कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिला कलेक्टर ने नगर परिषद्, आयुक्त और तहसीलदार की संयुक्त टीम से नाले की सफाई, संरक्षण और अवैध निर्माण के पूर्ण निस्तारण की सुनिश्चितता का निर्देश दिया है।
&&&
डूंगरपुर में चोरी की 23 वारदातों का पर्दाफाश
-दो गिरफ्तार, नाबालिग साथी हिरासत में
-शहर और आसपास के गांवों में सुनसान दुकानों और स्कूलों को बनाते थे निशाना
udr dpr chor 100126-a
डूंगरपुर, 10 जनवरी (पंजाब केसरी) : कोतवाली पुलिस ने 23 चोरी की वारदातों में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके नाबालिग साथी को डिटेन किया है। शहर और आसपास के सुरपुर तथा बलवाड़ा गांवों के निवासी मुकेश (20) पुत्र लखमा कोटेड मीणा और गोविंद (26) पुत्र नाना बरांडा मीणा ने मिलकर दुकान, घर, स्कूल और केबिनों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।
कोतवाली सीआई अजय सिंह राव ने बताया कि शहर और आसपास के इलाकों में चोरी और नकबजनी की घटनाओं में वृद्धि होने पर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय सुनसान जगहों में चोरी करते थे। वारदातों में खेरी मोड़ की दुकान, बोरी केतन फला की केबिन, भंडारिया स्कूल और मित्र निवास सरकारी स्कूल से गैस सिलेंडर, खेल सामग्री और चूल्हा सहित अन्य सामान चोरी करना शामिल है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में उपयोग की गई बाइक जब्त कर ली है। आरोपियों ने बताया कि ये चोरी मौज-शौक और व्यक्तिगत लाभ के लिए की गई। पुलिस अभी उनसे विस्तृत पूछताछ कर रही है और अन्य संभावित वारदातों का पता लगा रही है।
राधिका अनंत अंबानी ने किए श्रीनाथजी के दर्शन
-विशाल बावा से लिया आशीर्वाद
udr nath ambani 100126-a
नाथद्वारा, 10 जनवरी (पंजाब केसरी) : पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ विश्वविख्यात श्रीनाथजी मंदिर में शनिवार सुबह देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट अंबानी ने अपने परिवार के साथ प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए। राधिका अंबानी ने ग्वाल झांकी के दर्शन कर प्रभु का आशीर्वाद लिया।
जानकारी के अनुसार, राधिका मर्चेंट अंबानी अपने परिवार के साथ गुरुवार देर शाम धार्मिक यात्रा पर नाथद्वारा पहुंची थीं। मर्चेंट परिवार पिछले दो दिनों से श्रीनाथजी मंदिर में विभिन्न झांकियों के दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ ले रहा है।
शनिवार को दर्शन उपरांत राधिका अंबानी ने मोती महल में युवाचार्य गोस्वामी विशाल बावा से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विशाल बावा ने उन्हें प्रभु श्रीनाथजी की शीतकालीन सेवा पद्धति के अंतर्गत राग, भोग एवं शृंगार से जुड़ी सेवा प्रणालिका की विस्तृत जानकारी दी।
भेंट के दौरान युवाचार्य विशाल बावा ने अनंत अंबानी को प्राप्त ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड के लिए राधिका अंबानी को शुभकामनाएं भी दीं। इसके साथ ही उन्होंने राधिका अंबानी एवं मर्चेंट परिवार का उपरणा व रजाई ओढ़ाकर समाधान किया। इस अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर से जुड़े कृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, अंजन शाह, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, जनम गांधी, जमादार विठ्ठल सनाढ्य सहित अन्य सेवादार उपस्थित रहे।
पानी की बोतल में 60 लाख की स्मैक सहित दो युवक पकड़े
-दोनों आरोपी प्रतापगढ़ जिले के, दानपुर पुलिस की कार्रवाई
udr bns smake 100126-a
बांसवाड़ा, 10 जनवरी (पंजाब केसरी) : मध्यप्रदेश और गुजरात की सीमा से सटे होने के कारण बांसवाड़ा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में दानपुर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए पानी की बोतल में छिपाकर ले जाई जा रही स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
दानपुर थानाधिकारी लक्ष्मीचंद वर्मा ने बताया कि घोड़ी तेजपुर गांव में प्रतापगढ़ मार्ग पर पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान प्रतापगढ़ की ओर से बांसवाड़ा आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवक नाकाबंदी देखकर अचानक वापस मुड़ने लगे, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम वीकलाल पुत्र हरिराम राणा निवासी टापरिया प्रतापगढ़ एवं प्रकाश पुत्र कुशाल अमरोत निवासी पठार प्रतापगढ़ बताए।
जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे युवक के हाथ में पकड़ी स्टील की पानी की बोतल पुलिस को संदिग्ध लगी। बोतल ऊपर से खाली थी, लेकिन वजन अधिक महसूस हुआ। बारीकी से देखने पर बोतल के निचले हिस्से में जोड़ नजर आया। उसे खोलने पर अंदर प्लास्टिक की थैली में 550 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर स्मैक के साथ दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे टापरिया निवासी रमेश के कहने पर स्मैक को घोड़ी तेजपुर कस्बे में जगदीश नामक व्यक्ति को देने जा रहे थे। पुलिस अब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
&&&&
अरनोद पुलिस की नाकाबंदी में हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से ढाई लाख नकद बरामद, वाहन जब्त
प्रतापगढ़, 10 जनवरी (रियाज अहमद) : प्रतापगढ़ जिले की अरनोद थाना पुलिस ने शुक्रवार को थानाधिकारी अरनोद शिवलाल मीणा के नेतृत्व में थाना परिसर के सामने नाकाबंदी के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 लाख 50 हजार रुपए नकद एवं एक कार जब्त की।
पुलिस उप अधीक्षक वृत अरनोद चन्द्रशेखर पालीवाल के सुपरविजन में चल रही नाकाबंदी के दौरान प्रतापगढ़ की ओर से अरनोद आ रही काले रंग की कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। चालक ने वाहन को भगाने की कोशिश की, जिस पर पुलिस जाप्ते ने घेराबंदी कर वाहन को चालक सहित पकड़ लिया।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम चमन खां पुत्र जफर खां निवासी देवल्दी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ बताया। वाहन के कागजात मांगे जाने पर वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। नाकाबंदी देखकर भागने के संबंध में भी वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया।
संदेह होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें वाहन के अंदर से 2 लाख 50 हजार रुपए नकद बरामद हुए। नकदी के संबंध में भी आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिस पर पुलिस ने नकद राशि को संदिग्ध मानते हुए जब्त कर लिया। साथ ही स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चमन खां थाना अरनोद का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध हत्या का प्रयास, मारपीट, राज्य कार्य में बाधा, शराब तस्करी, जुआ-सट्टा, आर्म्स एक्ट एवं अवैध कब्जों सहित कुल 11 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के कब्जे से मिली नकदी व वाहन के संबंध में गहन जांच कर रही है।
इतिहास की झलक लेने चित्तौड़गढ़ पहुंचीं एक्ट्रेस मंदाकिनी
-पद्मिनी महल में दिखाई गहरी रुचि, 20 मिनट तक दुर्ग में रहीं
udr chg mandakini 100126-a
चित्तौड़गढ़, 10 जनवरी (पंजाब केसरी) : बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री मंदाकिनी शनिवार दोपहर चित्तौड़गढ़ पहुंचीं। अल्प प्रवास के बावजूद उनका यह दौरा ऐतिहासिक दृष्टि से खास रहा। चित्तौड़ दुर्ग पहुंचते ही उन्होंने मंशा जताई कि वे केवल दुर्ग स्थित ऐतिहासिक पद्मिनी महल का भ्रमण करना चाहती हैं। उनकी इस इच्छा का सम्मान करते हुए प्रशासन एवं स्थानीय प्रतिनिधियों ने उन्हें सीधे पद्मिनी महल ले जाकर रानी पद्मिनी से जुड़े गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया।
पद्मिनी महल पहुंचकर मंदाकिनी ने रानी पद्मिनी के जीवन, शौर्य, स्वाभिमान और बलिदान से जुड़ी ऐतिहासिक गाथाओं को बड़े ध्यान से सुना। उन्होंने महल परिसर का शांत वातावरण, स्थापत्य कला और ऐतिहासिक विरासत को निहारा। भ्रमण के दौरान वे बार-बार इतिहास से जुड़े सवाल पूछती नजर आईं, जिससे उनकी गहरी रुचि स्पष्ट हुई।
मंदाकिनी ने कहा कि वे लंबे समय से चित्तौड़गढ़ और रानी पद्मिनी के बारे में सुनती आ रही हैं, लेकिन कई बार इतिहास को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अब सही इतिहास सामने आ रहा है और लोगों को वास्तविक तथ्यों से अवगत कराया जा रहा है, जो अत्यंत आवश्यक है।
अपने सीमित समय के दौरान उन्होंने पद्मिनी महल के जल महल को दूर से देखा और आसपास के उद्यानों की सुंदरता की भी सराहना की। समयाभाव के चलते वे करीब 20 मिनट ही दुर्ग परिसर में रुक सकीं, जिसके बाद उदयपुर के लिए रवाना हो गईं।
एक्ट्रेस के चित्तौड़गढ़ आगमन की सूचना मिलते ही पद्मिनी महल एवं आसपास के क्षेत्रों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने पहुंचे, हालांकि उन्होंने ज्यादा सार्वजनिक बातचीत नहीं की। उनके दौरे के दौरान पूर्व पार्षद अशोक वैष्णव, विजय चौहान सहित कांग्रेस के अन्य पार्षद मौजूद रहे। सभी ने उनका स्वागत कर चित्तौड़ दुर्ग का स्मृति चिह्न भेंट किया।
उदयपुर, जयपुर सहित सात सेंट्रल जेल अगले महीने से नो नेटवर्क जोन
-सभी जेलों में नेटवर्क ब्लॉकिंग टावर लगे, जेल से अपराध संचालन पर लगेगा ब्रेक
उदयपुर, 10 जनवरी : राजस्थान की केन्द्रीय जेलों से संचालित हो रहे मोबाइल आधारित संगठित अपराधों पर अब स्थायी अंकुश लगाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। उदयपुर सेंट्रल जेल सहित राज्य की सात केंद्रीय कारागृहों में अत्याधुनिक टी-एचसीबीएस (टावर ऑफ हार्मोनी कॉल ब्लॉकिंग सिस्टम) लगाए गए हैं। जिन्हें नेटवर्क ब्लॉकिंग टावर भी कहा जाता है। इन पर विभिन्न मोबाइल कंपनियों के जैमर लगाए जा रहे हैं और अगले महीने की शुरुआत यानी फरवरी माह से ये सेवाएं देने लगेंगे। जिसके बाद सभी केन्द्रीय जेल नो नेटवर्क जोन बन जाएंगे, जहां 5 जी तक के मोबाइल कॉल और इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बंद हो जाएंगी। अभी तक जेलों में 2जी जैमर लगे हैं, जो फिलहाल अनुपयोगी ही साबित हो रहे हैं।
उदयपुर सहित प्रदेश के सात सेंट्रल जेलों में टी-एचसीबीएस टावर स्थापित हो चुके हैं। जिन पर सभी मोबाइल नेटवर्क कंपनियों के आधुनिक जैमर लगाए जाएंगे। जिसके बाद जेल की चारदीवारी के अंदर आने—जाने वाले सभी नेटवर्क सिग्नल ब्लॉक हो जाएंगे। इससे कैदियों द्वारा जेल में बैठकर ठगी, धमकी, सुपारी और हत्या जैसे अपराध संचालित करने की संभावनाएं खत्म हो जाएंगी।
इसलिए पड़ी जरूरत
उदयपुर सहित प्रदेश की विभिन्न सेंट्रल जेल में दस हजार से अधिक कैदी बंद हैं। बावजूद सख्त निगरानी के मोबाइल फोन, सिम और चार्जर की लगातार बरामदगी यह साबित कर रही थी कि पुराने 2जी जैमर 5जी नेटवर्क रोकने में नाकाम हैं। फरवरी 2023 में उदयपुर की सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात अपराधी दिलीपनाथ द्वारा मोबाइल के जरिए हत्या की साजिश रचने की घटना ने जेल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।
सात सेंट्रल जेलों में होगा लागू
राजस्थान में उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, भरतपुर और दौसा की केंद्रीय जेलों में यह सिस्टम लगाया जा रहा है। बीकानेर, जोधपुर और दौसा में इंस्टॉलेशन पूरा हो चुका है, जबकि अन्य जेलों में प्रक्रिया जारी है।
जेल अधीक्षक का कहना
उदयपुर जेल के अधीक्षक के अनुसार टी-एचसीबीएस सिस्टम केवल जेल परिसर तक ही नेटवर्क सीमित रखेगा, आसपास के इलाकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। इससे सुरक्षा, पारदर्शिता और प्रशासनिक जवाबदेही मजबूत होगी तथा जेल से अपराध संचालन पर पूरी तरह रोक लगेगी।
