LOADING

Type to search

किसानों को दिन में बिजली देने में अजमेर डिस्कॉम सबसे आगे

Uncategorized

किसानों को दिन में बिजली देने में अजमेर डिस्कॉम सबसे आगे

Share

एवीवीएनएल क्षेत्र के सभी जिलों में, जबकि जयपुर और जोधपुर के 4—4 जिलों में ही किसानों को दिन में बिजली
उदयपुर, 12 जनवरी (संदीप कुमावत):
राजस्थान में किसानों को दिन में बिजली देने में अजमेर विद्युत वितरण निगम (एवीवीएनएल) सबसे आगे है। प्रदेश के कुल 41 जिलों में से 22 जिलों में दिन में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, जिनमें अजमेर डिस्कॉम के 14 जिले अजमेर, बांसवाड़ा, ब्यावर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डीडवाना-कुचामन, डूंगरपुर, झुंझुनू, नागौर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सीकर और उदयपुर—शामिल हैं।
जयपुर और जोधपुर डिस्कॉम में केवल 4-4 जिलों में ही किसानों को दिन में बिजली मिल रही है। एवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक के.पी. वर्मा ने बताया कि नागौर जिले में विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण के चलते आंशिक क्षेत्र के किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है।
उन्होंने बताया, अजमेर डिस्कॉम क्षेत्र में कुल 87,256 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 56 सर्किल और 215 उपखंडों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। क्षेत्र में 33 केवी के 2,072 सब स्टेशन और 10,572 फीडरों में से 431 कृषि फीडर किसानों के लिए सक्रिय हैं।
गौरतलब है कि राज्य में कुल 1.75 लाख किसानों को कृषि कार्य के लिए दिन में बिजली मिल रही है। राज्य सरकार ने 2027 तक पूरे राज्य के सभी किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिसको लेकर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का कहना था कि इससे कृषि कार्य में सुविधा बढ़ेगी और किसानों को दिन में बिजली मिलने से उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। विद्युत आपूर्ति के इस प्रयास को राज्य सरकार “मिशन मोड” में लागू कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *